उत्तराखंड

मां धारी की उपासक कल्पेष्वरी देवी का निधन..

मां धारी की उपासक कल्पेष्वरी देवी का निधन..

रुद्रप्रयाग : गणेश विद्या मंदिर हाईस्कूल की संस्थापक सदस्य एवं प्राथमिक शिक्षक संघ के संगठन सचिव हरीश गिरी की माता और सिद्धपीठ मां धारी देवी केनाम से प्रसिद्ध श्रीमती कल्पेश्वरी देवी के निधन पर विभिन्न संगठनों न शोक संवेदना व्यक्त की है। राजकीय प्राथमिक विद्यालय बीरों के प्रधानाध्यापक एवं प्राथमिक शिक्षक संघ के जनपदीय संगठन सचिव हरीश गिरी की माता ने आजीवन मां धारी देवी की उपासना की, जिस कारण उन्हें धारी देवी के नाम से जाना जाता था।

 

उन पर मां धारी की असीम कृपा रही, जिसका फल उन्होंने लोगों को भी दिया। श्रीमती कल्पेश्वरी देवी ने गणेश विद्या मंदिर हाईस्कूल पुनाड़ में संस्थापक सदस्य के रूप में अपना विशेष योगदान दिया। सामाजिक आयोजनों में भी उनकी विशेष रूची रहती थी। बृहस्पतिवार को 86 वर्ष की उम्र में उनका देहांत हो गया। उनके निधन पर विभिन्न संगठनों ने गहरा दुख जताते हुए मृत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

 

 

ब्लाॅक प्रमुख जखोली प्रदीप थपलियाल, जन अधिकार मंच के अध्यक्ष मोहित डिमरी, पूर्व पालिका अध्यक्ष देवेन्द्र झिंक्वाण, बीजेपी पूर्व जिलाध्यक्ष विजय कप्रवाण, पूर्व जिला महामंत्री अजय सेमवाल, कांग्रेस जिलाध्यक्ष ईश्वर बिष्ट, जिला महामंत्री शैलेन्द्र गोस्वामी, कांता प्रसाद ढौंढियाल, महेश डियूंडी, संतोष रावत, राजेन्द्र गोस्वामी, त्रिलोचन भट्ट, सतीश नौटियाल, प्राथमिक शिक्षक संघ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रेम सिंह गुसांई, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मगनानंद भट्ट, उप महामंत्री वीरेन्द्र कठैत, जिलाध्यक्ष विक्रम झिंक्वाण, मंत्री दिनेश भट्ट, चारूचन्द्र त्रिपाठी, लक्ष्मण सिंह, त्रिलोक बिष्ट, रणवीर सिंधवाल, लक्ष्मी नेगी, रघुवीर बुटोला, महादेव मैठाणी, रणवीर गुसाई ने इस दुखद घटना पर शोक जताया।

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top