उत्तराखंड

संगठन विरोधी गतिविधियों में पाए जाने पर किया पदमुक्त…

संगठन विरोधी गतिविधियों में पाए जाने पर किया पदमुक्त

एनएसयूआई जिलाध्यक्ष को किया पदमुक्त

रुद्रप्रयाग। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन की बैठक में छात्र संघ चुनावों में संगठन विरोधी गतिविधयों में संलिप्त होने एवं संगठन के कार्यक्रमों में प्रतिभाग न करने पर एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष मनीष चैहान को पदमुक्त किया गया। रुद्रप्रयाग में आयोजित बैठक में एनएसयूआई के जिला प्रभारी एवं प्रदेश महासचिव मनोज रावत ने प्रदेश अध्यक्ष मोहन भंडारी एवं प्रदेश प्रभारी निखिल काबले के दिशा निर्देश पर जिलाध्यक्ष मनीष चैहान को पदमुक्त करने की घोषणा की। बताया कि अब जिले में नए सिरे से कार्यकारिणी का चुनाव संपन्न किए जाएंगे, जिसको लेकर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

बताया कि चुनाव प्रक्रिया 15 जनवरी तक चलेगी। इसके साथ ही अन्य युवाओं को को भी जोड़ने के लिए अभियान चलाया जाएगा। बैठक में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य सुमंत तिवारी, युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष संतोष रावत, ब्लाक अध्यक्ष विजयपाल जगवाण, प्रदेश महासचिव पंकज भारती, सुमन नेगी, जिपंस योगम्बर नेगी, छात्र संघ अध्यक्ष लवकुश भटट, अनिल रावत, आशीष कप्रवान, आलोक नेगी, प्रीतम गोस्वामी समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top