उत्तराखंड

उत्तराखंड के वन विभाग में बढ़ेंगे आईएफएस के नौ पद..

उत्तराखंड के वन विभाग में बढ़ेंगे आईएफएस के नौ पद..

 

 

 

 

 

 

 

भारतीय वन सेवा (आईएफएस) के कैडर पदों की उत्तराखंड में बढ़ोतरी की जाएगी। इसके लिए वन विभाग के प्रस्ताव पर शासन में सहमति बन चुकी है। अब इसे केंद्र को भेजा जाएगा।

 

उत्तराखंड: भारतीय वन सेवा (आईएफएस) के कैडर पदों की उत्तराखंड में बढ़ोतरी की जाएगी। इसके लिए वन विभाग के प्रस्ताव पर शासन में सहमति बन चुकी है। अब इसे केंद्र को भेजा जाएगा। इसमें कैडर में नौ पद बढ़ाने जाने का प्रस्ताव है। अभी तक राज्य कैडर में 112 पद हैं, जो बढ़कर 121 हो जाएंगे। इससे प्रदेश में वन अफसरों की कमी दूर हो सकेगी।

 

आपको बता दे कि वर्तमान में प्रदेश का वन महकमा अफसरों की कमी से जूझ रहा है। विभागीय ढांचे को देखें तो विभाग में 17 वृत्त, 44 प्रभाग, 287 रेंज, 1569 बीट हैं। वन वृत्त और प्रभागों के मुखिया की जिम्मेदारी आईएफएस के पास होती है। जो मुख्य वन संरक्षक, वन संरक्षक और प्रभागीय वनाधिकारी की जिम्मेदारी निभाते हैं। विभाग में आईएफएस कैडर के तहत 112 पद स्वीकृत हैं। स्वीकृत पदों के सापेक्ष वर्तमान में 91 अफसर मौजूदा समय में विभाग के पास हैं।

इनमें से भी छह अफसर केंद्रीय प्रतिनियुक्ति, 11 राज्य प्रतिनियुक्ति पर हैं। विभाग के मुखिया प्रमुख वन संरक्षक (हॉफ) विनोद कुमार सिंघल ने इसकी पुष्टि की। उनका कहना हैं कि इस संबंध में पांच अगस्त को शासन में प्रमुख सचिव वन की अध्यक्षता में बैठक हुई थी, जिसमें विभाग के प्रस्ताव पर सहमति बनी है। इस वर्ष 2022 में वन विभाग में 31 दिसंबर तक 16 आईएफएस रिटायर होने हैं। इनमें से अब तक 13 अफसर रिटायर हो चुके हैं। एक आईएफएस अक्तूबर और दो दिसंबर में रिटायर हो जाएंगे।

वन विभाग में अफसरों की कमी के बीच अगले साल तक छह नए आईएफएस मिल जाएंगे। एपीसीसीएफ प्रशासन बीके गुप्ता का कहना हैं कि वर्तमान में 2020 बैच के दो आईएफएस प्रोबेशन पीरियड में हैं, जो अगले साल तक विभाग को मिल जाएंगे। इसके साथ ही 2021 बैच के चार आईएफएस इन दिनों ट्रेनिंग कर रहे हैं, जो अगले वर्ष तक विभाग को मिल जाएंगे।

 

 

 

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top