उत्तराखंड

सफाई कर्मियों की अनिश्चिकालीन हड़ताल शुरू, सफाई व्यवस्था चरमराई..

आंदोलन में डटे हैं रुद्रप्रयाग के सभी सफाई कर्मी..

नियमितीकरण सहित 11 सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं कर्मचारी..

रुद्रप्रयाग:  देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ ने अपनी 11 सूत्रीय मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। संघ की शाखा रुद्रप्रयाग में सफाई कर्मियों ने मांगें पूरी होने तक हड़ताल जारी रखने का निर्णय लिया है। सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष मनीष गोडियाल ने कहा कि अपनी विभिन्न मांगों के लिए सफाई कर्मचारी 15 मार्च 2021 से आंदोलित है। समय-समय पर वह अपनी मांगों पर कार्रवाई के लिए दबाव बनाते आए हैं किंतु उत्तराखंड सरकार सफाई कर्मियों की ज्वलंत समस्याओं पर कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। जबकि दो बार की वार्ता भी हो चुकी है। उन्होंने कहा कि अब हड़ताल तभी खत्म होगी, जब सरकार हमारी मांग पूरी करेगी।

 

वहीं उत्तराखंड क्रांति दल के युवा नेता मोहित डिमरी ने सफाई कर्मियों की मांगों का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि सफाई कर्मी लंबे समय से जायज मांगों के किये संघर्षरत हैं, लेकिन सरकार उनकी मांगों पर गौर नहीं कर रही। उन्होंने कहा कि उक्रांद सफाई कर्मियों के साथ खड़ा है। सरकार को कर्मियों की मांगों को लेकर जल्द सकारात्मक निर्णय लेना चाहिए। सफाई कर्मियों ने कहा कि सभी सफाई कर्मचारियों को नियमित किया जाय और पर्यावरण मित्रों को कनिष्ठ सहायक, सफाई निरीक्षक और चालक के पद पर पदोन्नति दी जाय। इसके साथ ही सफाई कर्मियों का स्वास्थ्य बीमा, कर्मियों को राज्य कर्मियों की भांति भत्ता और निकायों में आवास का मालिकाना हक दिया जाय। भूमिहीन वाल्मीकि समाज के लोगों के स्थायी निवास प्रमाण पत्र व जाति प्रमाण पत्र प्राथमिकता के साथ बनाये जाएं। इस मौके पर जिलाध्यक्ष मनीष गोडियाल, नगर अध्यक्ष राकेश गोडियाल, नगर उपाध्यक्ष विशनपाल, नगर सचिव आनंद गोडियाल, महामंत्री मनोज कुमार, कैलाश, देवराज सहित अन्य कर्मी मौजूद थे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top