उत्तराखंड

कोरोना के चलते ब्लड प्रेशर, शुगर जैसी जानलेवा बीमारियों की दवाओं के बढ़े दाम..

कोरोना के चलते ब्लड प्रेशर, शुगर जैसी जानलेवा बीमारियों की दवाओं के बढ़े दाम..

उत्तराखंड: कोरोना संक्रमण के चलते दवाओं के मूल्यों में भी इजाफा कर दिया है। ब्लड प्रेशर, शुगर जैसी जानलेवा दवाओं की कीमतों में 20 फीसदी तक का इजाफा हो गया है। कच्चे माल के बाद पेट्रोल- डीजल के दामों में हुई बढ़ोतरी के बाद अब दवाइयों की कीमतें भी बढ़ी हैं। बाजार में दवाओं के जो नए बैच आ रहे हैं उनमें कीमतें 10 से 20 प्रतिशत तक बढ़ी हुई हैं। ऐसे में हार्ट, बीपी, एंटीबायोटिक, खांसी समेत तमाम बीमारियों का इलाज महंगा हो गया है। इस पर दवा कारोबारियों का कहना है कि देश में दवाओं कच्चा माल पहले चीन से आता था। लेकिन पहले सीमा विवाद और बाद में कोविड की वजह से सीधा माल आने में दिक्कत हो रही हैं।

 

उनका कहना हैं कि देश में कच्चा माल अभी भी चीन का ही हैं लेकिन अब वह दूसरे देशों के जरिए होकर आ रहा है। ऐसे में इसकी कीमतों में इजाफा हो गया है। इसके अलावा हाल के कुछ दिनों में तेल की कीमतों में भी इजाफा हुआ है। जिससे कंपनियों ने दाम बढ़ा दिए हैं। वही एक अन्य दवा की दुकान चला रहे कारोबारी का कहना हैं कि नए स्टॉक में कीमतें 10 से 20 फीसदी तक बढ़ गई हैं। उन्होंने कहा कि जिन दामों पर हम पहले दवाई बेचते थे उन पर अब खरीदनी पड़ रही हैं।

 

हालांकि राज्य के औषधि नियंत्रक ताजबर जग्गी ने कहा कि प्राइस कंट्रोल के तहत आने वाली दवाओं की कीमतों में कोई इजाफा नहीं हुआ है। लेकिन कच्चे माल की वजह से हो सकता है कि कुछ ब्रांडेड दवाओं की कीमत बढ़ी हो। लेकिन तय रेट से अधिक दाम पर किसी को भी दवा ब्रिक्री नहीं करने दी जाएगी। सभी औषधि निरीक्षकों को इस संदर्भ में लगातार जांच करने को कहा गया हैं।

 

इस तरह बढ़ी दवाओं की कीमतें..

बीमारी                  दवा                   पुरानी कीमत     नई कीमत

यूरिक एसिड       फैबुस्टेट-               40 178              198

ब्लड प्रेशर         टेल्मीकाइंड एच- 40    55                   69

शुगर               ग्लाइकोमैट जीपी-1         99                106

एंटीबायोटिक     जिफी-ओ                  140                 155

खांसी             कोरेक्स डीएस             100                 109

दर्द                डोलोनेक्स                 178                   196

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top