उत्तराखंड

आज के समय में मनुष्य की पहचान होनी जरूरी: चौधरी

आज के समय में मनुष्य की पहचान होनी जरूरी: चौधरी

आज के समय में मनुष्य की पहचान होनी जरूरी…

प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ने किया जिला मुख्यालय में कार्यक्रम…

रुद्रप्रयाग। प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के सहयोग से मुख्यालय में देश की आजादी के अमृत महोत्सव के चलते महिलाओं की सुरक्षा पर केंद्रित कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर मन की शांति के साथ ही पवित्र रिश्तों के महत्व को समझाया गया। संस्था द्वारा समाज को दिए जा रहे योगदान और ज्ञान के बारे में भी व्यापक जानकारी दी गई।

नए बस अड्डे स्थित मधुर मिलन वेडिंग प्वाइंट में कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि रुद्रप्रयाग विधायक भरत सिंह चौधरी ने किया। उन्होंने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम को शुरू करते हुए कहा कि आज सही मायनों में मनुष्य की पहचान होना जरूरी है। सोच, विचारधारा, कर्म और समाजिक योगदान से वह अपने को सबसे अलग बना सकता है। इस कार्य में प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विवि अतुलनीय कार्य कर रहा है।

 

महिलाओं के उत्थान के साथ ही समाज को सही दिशा प्रदान कर रहा है। आजादी के 75वें साल में प्रवेश होने पर प्रधानमंत्री के आह्वान पर पूरा देश अमृत महोत्सव मना रहा है। इसी के चलते यह कार्यक्रम आयोजित हो रहा है। इस मौके पर ईश्वरीय विश्व विद्यालय से आए राष्ट्रीय कार्डिनेटर बीके मेहरचंद, सेक्युरी विंग के कार्डिनेटर बीके रोहताज, मोटिवेटर एंड स्पीकर बीके डॉ कर्नल सोमनाथ ने संस्था के कार्यो एवं समाज उपयोगी जानकारी दी। कार्यक्रम में व्यापार मंडल अध्यक्ष चन्द्रमोहन सेमवाल, चन्द्रशेखर पुरोहित ने भी विचार रखे। संस्था द्वारा सभी अतिथियों का बैच अलंकरण और माल्यापर्ण के साथ स्वागत किया गया।

कार्यक्रम की सफलता पर संस्था ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर रुद्रप्रयाग विधायक भरत सिंह चौधरी, पूर्व प्रधानाचार्य चन्द्रशेखर पुरोहित, हरि सिंह पंवार, व्यापार मंडल अध्यक्ष चन्द्रमोहन सेमवाल, बीके आशा सेंटर इंचार्ज पौडी, बीके नीलम सेंटर इंचार्ज श्रीनगर, बीके विजयपाल , बीके ज्योति सहित बड़ी संख्या में स्थानीय महिलाएं मौजूद थी।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top