उत्तराखंड

देहरादून में हुआ भीषण हादसा, दो की मौत, दो घायल..

देहरादून में हुआ भीषण हादसा, दो की मौत, दो घायल..

 

 

उत्तराखंड: प्रदेश में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला हैं। आये दिन दुर्घटना के मामले सामने आ रहे हैं। ऐसा ही एक मामला थाना सेलाकुई अंतर्गत शीशमबाड़ा से भी सामने आया हैं। जहां पर बाइक की आमने- सामने की टक्कर में चार युवक गंभीर घायल हो गए। जिन्हें पुलिस ने आपातकालीन सेवा 108 के माध्यम से दून अस्पताल भिजवाया। जहां उपचार के दौरान दो युवको की मौत हो गई। जबकि दो घायल युवको की हालत में उपचार के बाद सुधार बताया जा रहा है।

आपको बता दे कि बाइक पर सवार रोहित पुत्र भगवान सिंह व वीर सिंह पुत्र रामकिशन निवासी ग्राम शेरपुर सहसपुर सेलाकुई की ओर से अपने घर जा रहे थे। हिमगिरि यूनिवर्सिटी के सामने शीशमबाड़ा कूड़ा निस्तारण प्लांट के पास सामने से आ रही बाइक से टक्कर हो गई। इससे एक बाइक पर सवार रोहित, वीर सिंह व दूसरी बाइक पर सवार आकाश पुत्र चंडी प्रसाद निवासी भूड़पुर नयागांव थाना पटेलनगर व अरुण पुत्र गजेंद्र निवासी सिंहनीवाला गंभीर घायल हो गए।

दोनों बाइक नाले में जा गिरी थी। थानाध्यक्ष मनमोहन सिंह नेगी ने घायल रोहित व वीर सिंह को तत्काल 108 एंबुलेंस की मदद से दून अस्पताल देहरादून भिजवाया। घायल आकाश व अरुण को पुलिस के पहुंचने से पहले ही स्थानीय ग्रामीणों की मदद से अस्पताल पहुंच गए थे। पुलिस मामले की जाँच कर रही हैं।

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top