राशिफल

आज इन राशि के जातकों के बन रहे धन लाभ के योग, राशिफल 6 जुलाई 2022..

आज इन राशि के जातकों के बन रहे धन लाभ के योग, राशिफल 6 जुलाई 2022..

 

 

 

 

 

 

राशिफल: ज्योतिषशास्त्र- में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है,वहीं साप्ताहिक, मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है

 

मेष- कार्यक्षेत्र में आपको बड़ी मात्रा में धन हाथ लगने से आप संतुष्टि का अनुभव करेंगे। परिवार में सदस्यों और दोस्तों के प्रति आपका रवैया थोड़ा बदला हुआ रहेगा,जिसे देखकर वह आपसे नाराज भी हो सकते हैं। आज आप माताजी को ननिहाल पक्ष के लोगों से मेल मिलाप कराने लेकर जा सकते हैं। विद्यार्थियों को कठिन परिश्रम के बाद ही सफलता मिलती दिख रही है,इसलिए उन्हें इधर-उधर के कामों में ध्यान लगाने से बेहतर है कि वह पढ़ाई पर ध्यान लगाएं।

वृष- आज का दिन आपके स्वास्थ्य में गिरावट लेकर आएगा,इसलिए आपको बाहर के खान-पान से परहेज रखना बेहतर रहेगा। यदि पहले आपने कभी भावुकता में किसी निर्णय को लिया था,तो आपको उसके लिए पछतावा होगा। सायंकाल के समय आप अपने माता पिता को धार्मिक यात्रा पर लेकर जा सकते हैं,जिससे आपके व उनके बीच दूरियां आ गई थी तो वह कम होंगी।

मिथुन– जमीन जायदाद में निवेश करने के लिए आज का दिन आपके लिए बेहतर रहेगा। यदि आप अपने रुके हुए कार्यों को पूरा करने में कामयाब रहेंगे,तो इससे आपके मन का बोझ ही कम होगा,नहीं तो आपको बाद में परेशान होना पड़ सकता है। आप अपनी महत्वपूर्ण परियोजनाओं को भी पूरा कर सकते हैं और जिनके पूरा होने से आपको बड़ी मात्रा में धन हाथ लग सकता है। संतान को धार्मिक कार्य करते देख आपका मन प्रसन्न रहेगा।

कर्क– आज आपको व्यर्थ के क्रोध से बचना होगा। नौकरी के लिए साक्षात्कारादि कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। आज आपकी आय में वृद्धि होगी। माता से आपको कोई वस्त्र उपहार में भी मिल सकते हैं। साथ ही धर्म-कर्म में भी आपको रुचि बढ़ेगी। कारोबार के विस्तार पर खर्च बढ़ सकते हैं। अपनी भावनाओं को वश में रखें। पुराने मित्रों से पुनःसंपर्क हो सकते हैं।

सिंह– वाणी में मधुरता रहेगी। व्यर्थ के क्रोध से आपको बचना होगा। शैक्षिक कार्यों के प्रति सचेत रहें। व्यवधान आ सकते हैं। भवन सुख में वृद्धि हो सकती है। क्रोध के अतिरेक से बचें। पारिवारिक जीवन कष्टमय रहेगा। कला एवं संगीत के प्रति रुझान बढ़ेगा। वाहन सुख में वृद्धि हो सकती है। नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है।

कन्या– मन में शान्ति एवं प्रसन्नता रहेगी। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। आय में वृद्धि होगी। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा की मनःस्थिति रहेगी। नौकरी में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। नौकरी में अफसरों से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में विपरीत परिस्थितियां हो सकती हैं। वाहन के रखरखाव पर खर्च बढ़ेंगे।

तुला– परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जा सकते हैं। पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। भागदौड़ अधिक रहेगी। खर्च बढ़ेंगे। क्रोध के अतिरेक से बचें। आय में कमी एवं खर्च अधिक की स्थिति रहेगी। मानसिक शान्ति रहेगी, परन्तु कुछ बातों को लेकर नकारात्मक विचारों का प्रभाव भी रहेगा। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं।

वृश्चिक– आज आपको शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। किसी पुराने मित्र से पुनः सम्पर्क हो सकता है। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। आय में वृद्धि होगी। आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। सम्पत्ति का विस्तार हो सकता है। पिता से धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। परिवार में सुख-शान्ति रहेगी। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा।

धनु– धैर्यशीलता बनाये रखने के प्रयास करें। परिवार का साथ मिलेगा। परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। मीठे खानपान में रुचि रहेगी। मानसिक कठिनाइयां बढ़ सकती हैं। नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। वाणी में कठोरता का प्रभाव रहेगा। बातचीत में संयत रहें। मित्रों से मतभेद हो सकते हैं। स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें।

मकर– कला या संगीत के प्रति रुझान बढ़ सकता है। भवन सुख में वृद्धि होगी। माता का सानिध्य मिलेगा। बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ सकती है। आय में वृद्धि होगी। आत्मसंयत रहें। क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। मन में नकारात्मकता का प्रभाव रहेगा। स्वभाव में जिद्दीपन हो सकता है। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं।

कुंभ– आज आपका मन अशान्त रहेगा। संयत भी रहें। मन में नकारात्मक विचारों का प्रभाव हो सकता है। नौकरी में कार्यक्षेत्र में बदलाव की सम्भावना बन रही है। क्रोध की अधिकता रहेगी। परिवार में कलहपूर्ण स्थिति रहेगी। व्यर्थ के विवाद एवं झगड़ों से दूर रहें। किसी कानूनी मसले का सामना करना पड़ सकता है। मित्रों का सहयोग मिलता हुआ भी आपको दिखाई दे रहा हैं। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां आ सकती हैं।

मीन– आपका पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। खर्चों में वृद्धि होगी। मानसिक शान्ति रहेगी, परन्तु व्यर्थ के विवाद एवं झगड़ों से बचें। धैर्यशीलता में कमी रहेगी। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। संतान को कष्ट होगा। किसी पैतृक सम्पत्ति के लिए विवाद की स्थिति हो सकती है।

 

 

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top