राशिफल

आज इन राशि जातकों को मिलेगा मान-सम्मान, राशिफल 4 जून 2022..

आज इन राशि जातकों को मिलेगा मान-सम्मान, राशिफल 4 जून 2022..

 

 

 

 

 

 

राशिफल: ज्योतिषशास्त्र में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है, दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों का भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है।

 

मेष- आज का दिन आपके लिए भागदौड़ भरा रह सकता है। कार्यालय में दौड़ धूप बनी रहेंगी काम की अधिकता से परेशानी का अनुभव कर सकते हैं।अनावश्यक खर्चों के चलते आर्थिक बजट हिल सकता है। खर्चों पर कंट्रोल करें।भूमि भवन से जुड़े विवाद सामने आ सकते हैं। व्यापारिक क्षेत्र में और लाभ के अवसर प्राप्त होंगे कोई बड़ा प्रोजेक्ट हाथ लग सकता है।

वृषभ- आज आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर रहेंगी। कार्यक्षेत्र में किस्मत का सहयोग प्राप्त होगा सभी कार्य आसानी से पूरे होंगे व धन लाभ के अवसर मिलेंगे। व्यापारिक मामलों में चल रहे गतिरोध दूर होंगे उम्मीद से अधिक फायदा मिलेगा। कामकाज के सिलसिले में दूर की यात्रा हो सकती है जो फायदेमंद सिद्ध होगी। छात्रों का समय मौज मस्ती में बीतेगा। दोस्तों के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं।

मिथुन- शारीरिक समस्याओं से आपको आज छुटकारा मिलेगा। मानसिक शांति का अनुभव करेंगे।कार्यक्षेत्र में काम करने की शैली में छोटे मोटे बदलाव करके लाभ प्राप्त करेंगे। शत्रु पक्ष हावी हो सकता है बेवजह किसी से न उलझें क्रोध पर नियंत्रण रखें। यदि किसी नए व्यापार का शुभारंभ करना चाहते हैं तो आज का दिन अच्छा रहेगा।कामकाज के सिलसिले में यात्रा कर सकते हैं। विदेश में पढ़ने के इच्छुक छात्रों के लिए आवेदन करने का अच्छा दिन है।

कर्क- दिन का अधिकतम समय अपने मनपसंद काम करने में व मौज मस्ती में लगाएंगे। आर्थिक स्थिति बेहतर बनेगी धन लाभ के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है पद प्रतिष्ठा बढ़ेगी। व्यापारिक दृष्टिकोण से आज का दिन अच्छा जाएगा। रिसर्च फील्ड से जुड़े लोगों के लिए दिन बेहतर है कोई नई उपलब्धि प्राप्त हो सकती है।

सिंह- आर्थिक दृष्टि से आज का दिन बढ़िया रहेगा। धनलाभ के योग बन रहे हैं। तो वही व्यक्तिगत जीवन में उथल पुथल मची रहेंगी।कार्यक्षेत्र में आपको बेहतर प्रदर्शन के चलते मान सम्मान में वृद्धि होगी व व्यापारिक योजनाओं का लाभ प्राप्त होगा।विदेश में शिक्षा ग्रहण करने के इच्छुक छात्रों के लिए समय अनुकूल है काम बन सकता है।

कन्या- आज आपका आर्थिक जीवन व व्यक्तिगत जीवन में सामंजस्य बना कर चले। कार्यक्षेत्र में सभी कार्य सुचारू रूप से चलाएं किंतु शत्रु पक्ष हावी रह सकता है विवाद की स्थिति से दूर रहे। आर्थिक स्थिति बेहतर बनेगी, कामकाज के सिलसिले में यात्रा कर सकते हैं जो फायदेमंद सिद्ध होगी धनलाभ के योग बन रहे हैं। तकनीकी क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा है सफलता प्राप्ति के योग है।

तुला– कार्यक्षेत्र में नया उछाल आ सकता है, जिम्मेदारी भरा पद प्राप्त होगा।व्यापारिक योजनाओं का लाभ प्राप्त होगा धन लाभ के योग बन रहे हैं। विवादास्पद मामलों से दूर रहे अन्यथा आप की छवि धूमिल हो सकती है। स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं दूर होंगी।पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा।

वृश्चिक- आज का दिन नई उम्मीदें लेकर आ रहा है। पूर्व में चली आ रही परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। कार्य क्षेत्र में चल रहे गतिरोध दूर होंगे सभी काम सुचारु रूप से चल पड़ेंगे। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी पूर्व में किए गए पूंजी निवेश का फायदा प्राप्त होगा। साझेदारी के व्यापार में सफलता प्राप्त होगी धन लाभ होगा। गैर जरूरी मामलों में अपनी ऊर्जा व समय बर्बाद न करें।परिवार में चल रहे मतभेद दूर होंगे।

धनु- कार्यक्षेत्र में आपका मन आज विचलित रह सकता है।आपसी सहयोग व सम्मान बनाए रखें । पूंजी निवेश सोच समझकर करें आज के दिन उधार देने से बचें। सामाजिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं। मान सम्मान में वृद्धि होगी। शाम को मूड बदलने के लिए मित्रों संग समय बिताएंगे। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा भाई बहनों से मतभेद रह सकता है।

मकर- सहकर्मियों के सहयोग से कोई काम पूरा होगा। धन लाभ के योग बन रहे हैं।किसी नए व्यापार की शुरुआत करने के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा। कोर्ट कचहरी से जुड़े मामलों में सफलता प्राप्त होगी। भूमि, भवन खरीदने का योग बन रहा है। सामाजिक मान सम्मान की प्राप्ति होगी। छात्रों के लिए समय अच्छा है पढ़ने लिखने में मन लगेगा।

कुंभ- आज का दिन खर्चों की अधिकता से मासिक बजट बिगड़ सकता है। इस मुश्किल समय में मित्रों के सहयोग से नए आमदनी के स्रोत बढ़ सकते हैं। सोशल मीडिया से जुड़े लोगो का समय अच्छा रहेगा।भविष्य की योजनाओं पर पूंजी निवेश करेंगे जो आगे चलकर फायदेमंद साबित होंगे। पारिवारिक माहौल ठीक रहेगा। दांपत्य जीवन में तनाव कम होंगे जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा।

मीन- आज आप मानसिक शांति का अनुभव करेंगे। कार्य क्षेत्र में चल रही परेशानियों से छुटकारा मिलेगा आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। व्यापारिक मामलों में सफलता प्राप्त होगी धन लाभ की स्थितियां बन रही है। खान पान पर विशेष ध्यान दें पेट संबंधित समस्याएं उभर सकती है। छात्रों के लिए दिन विशेष सफलतादायक रहेगा। भाई बहनों का सहयोग प्राप्त होगा। परिवार में सुख शांति रहेंगी।

 

 

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top