राशिफल

आज इन राशि वालों का होगा भाग्योदय,राशिफल 25 जनवरी 2022..

आज इन राशि वालों का होगा भाग्योदय,राशिफल 25 जनवरी 2022..

 

 

 

राशिफल: ज्योतिषशास्त्र में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है, दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों का भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है।

 

मेष- मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। कारोबार में परिश्रम अधिक रहेगा। लाभ के अवसर भी मिलेंगे। कुछ पुराने मित्रों से भेंट हो सकती है। घर-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। सन्तान सुख में वृद्धि होगी। शैक्ष‍िक कार्यों में सफलता के योग हैं।

वृष- किसी अज्ञात भय से परेशान हो सकते हैं। स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। नौकरी में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। रक्त विकार से पीड़ित हो सकते हैं। सुस्वादु खानपान में रुचि बढ़ सकती है। आशा-निराशा के मिश्रित भाव रहेंगे। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव मन में रहेंगें। परिवार की समस्या बढ़ सकती है।

मिथुन- धर्म के प्रति श्रद्धाभाव रहेगा। नौकरी में अफसरों से व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। रहन-सहन कष्टदायी हो सकता है। घर-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। वस्त्रों आदि के प्रति रुझान बढ़ सकता है। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। परिश्रम की अधिकता से च‍िंति‍त हो सकते हैं।

कर्क- आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। मन अशान्त हो सकता है। आत्मसंयत रहें। व्यर्थ के क्रोध से बचें। जीवनसाथी का साथ मिलेगा। रहन-सहन कष्टमय हो सकता है। अपनी भावनाओं को वश में रखें। वाहन के रख-रखाव पर खर्च बढ़ सकते हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा। तरक्‍की के योग हैं।

सिंह- मन में निराशा एवं असन्तोष के भाव रहेंगे। धैर्यशीलता में कमी रहेगी। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। यात्रा पर जा सकते हैं। परिवार की जिम्मेदारी बढ़ सकती है। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव मन में रहेंगे। माता से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। वाहन सुख में वृद्धि होगी।

कन्या- वाणी में मधुरता रहेगी। मन अशान्त हो सकता है। अपनी भावनाओं को वश में रखें। पारिवारिक समस्याएं परेशान कर सकती हैं। कुटुम्ब में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। भाई-बहनों का साथ मिलेगा। वस्त्रों पर खर्च बढ़ेंगे। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव रहेंगे। कलहपूर्ण स्थिति हो सकती है।

तुला- मन में शान्ति‍ एवं प्रसन्नता रहेगी। मन में नकारात्मकता का प्रभाव हो सकता है। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। पिता का सानिध्य मिलेगा। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। नौकरी में इच्छाविरुद्ध कोई अतिरक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। सन्तान की ओर से सुख समाचार मिल सकते हैं।

वृश्चिक- वाणी में कठोरता के प्रभाव से बचें। आत्मसंयत रहें। किसी धार्मिक स्थान पर परिवार के साथ जा सकते हैं। रहन-सहन कष्टमय हो सकता है। माता-पिता से आर्थिक सहयोग मिल सकता है। खर्चों की अधिकता रहेगी। भाइयों के सहयोग से धनार्जन के स्रोत विकसित हो सकते हैं। आय के स्रोत बनेंगे।

धनु- क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव मन में हो सकते हैं। किसी पुराने मित्र से पुनःसम्पर्क हो सकते हैं। सन्तान सुख में वृद्धि हो सकती है। पारिवारिक समस्याएं परेशान कर सकती हैं। भवन के रखरखाव पर खर्च बढ़ेंगे। कारोबार में कठिनाइयां आ सकती हैं। आत्मविश्वास में कमी रहेगी।

मकर- अपनी भावनाओं को वश में रखें। व्यर्थ के विवाद एवं झगड़ों आदि से बचें। कारोबार के विस्तार में किसी मित्र का सहयोग मिल सकता है। क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। किसी मित्र का आगमन हो सकता है। माता के सहयोग से धन प्राप्‍त‍ि के योग बन रहे हैं। यात्रा पर जाने के योग हैं।

कुंभ- शैक्षिक कार्यों के लिए यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। पारिवारिक जीवन कष्टमय हो सकता है। स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। मन में नकरात्मक विचारों का प्रभाव हो सकता है। जीवनसाथी को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। आत्मसंयत रहें। धैर्यशीलता में कमी आ सकती है। परिश्रम अधिक रहेगा।

मीन- संयत रहें। मानसिक शान्ति‍ के लिए प्रयास करें। परिवार में व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। सन्तान के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। शैक्षिक कार्यों में कठिनाई आ सकती है। कार्यक्षेत्र में व्यवधान आ सकते हैं। रहन-सहन कष्टमय रहेगा। खर्च अधिक रहेंगे। परिश्रम अधिक रहेगा। सुखद समाचार की प्राप्‍त‍ि होगी।

 

 

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top