राशिफल

मकर वाले आज जल्दबाजी में ना करें ये काम, राशिफल 25 मार्च 2023..

मकर वाले आज जल्दबाजी में ना करें ये काम, राशिफल 25 मार्च 2023..

 

 

 

 

 

 

राशिफल: ज्योतिषशास्त्र में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है,वहीं साप्ताहिक, मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है।

 

मेष- सबको साथ लेकर चलने की भावना बल पाएगी। पारिवारिक कार्यों को गति देंगे। सुखकारक समय है। साख सम्मान में वृद्धि होगी। निजी जीवन में हर्ष आनंद बना रहे सृजन कार्यों से जुड़ेंगे। रचनात्मक क्षेत्रों में इच्छित जगह बनाएं रखेंगे। नवाचार में सफलता मिलेगी. नियम अनुशासन रखेंगे।यात्रा के संकेत हैं। शुभ सूचना मिल सकती है. संपर्कों का लाभ मिलेगा। स्मरणीय पल साझा करेंगे।

वृष- शाम से स्थिति अधिक सकारात्मक होगी। करीबियों का साथ और विश्वास बढ़ेगा।आवश्यक मामलों में धैर्य बनाए रखें। विस्तार योजनाओं को बल मिलेगा। नीति नियमों का पालन करेंगे। संबंधियों का सम्मान रखेंगे। संस्कारों को बढ़ावा देंगे, पारंपरिक कार्यों से जुड़ने के साथ ही अपनों से सीख सलाह रखेंगे। अतिथि का सम्मान करेंगे सूझबूझ से आगे बढ़ने का समय है। गलतियों को अनदेखा न करें। खर्च और निवेश पर ध्यान देंगे।

मिथुन- आर्थिक प्रयासों को शाम तक पूरा करें।नीति नियम पालन बनाए रखें. लाभ और प्रभाव में वृद्धि बनी रहेगी। विभिन्न प्रयासों में शुभता बढ़ेगी।संवाद संपर्क प्रभावशाली होगा। प्रबंधन संवार पाएगा. करियर कारोबार से जुड़े जन बेहतर करेंगे। अर्थ व्यापार में सफलता पाएंगे। आवश्यक विषयों को पूरा करने का प्रयास रखेंगे। विभिन्न उपलब्धियों को बढ़ावा मिलेगा. पेशेवर मामले सकारात्मक होंगे। प्रतिस्पर्धा का भाव रहेगा. लेनदेन में स्पष्टता रखें। सूझबूझ व सतर्कता बढ़़ाएं।

कर्क- करियर कारोबार के लिए उत्तम दिन है. वातावरण सकारात्मक बना हुआ है। लाभ के अच्छे संकेत हैं। पद प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. पैतृक मामलों में सुधार होगा। दीर्घकालिक योजनाओं को समर्थन मिलेगा। कार्यकारी संबंधों में सहजता बढ़ेगी। करियर कारोबार में शुभता का रहेगी। सत्ता का साथ समर्थन पाएंगे। इच्छित सूचनाएं प्राप्त होंगी। लाभ प्रतिशत संवरेगा। कार्य कुशलता में वृद्धि होगी। आज आप यात्रा पर जा सकते हैं। विभिन्न गतिविधियों में रुचि रखेंगे।

सिंह- अनुभवियों का सानिध्य और सहयोग बना रहेगा। योग्यजनों को इच्छित प्रस्ताव मिलेंगे। जिम्मेदारों से संपर्क बढ़ेगा। भाग्च की कृपा से सभी प्रयास सकारात्मक बनेंगे। दीर्घकालिक योजनाएं आगे बढ़ाएंगे। बंधु बांधवों से सहयोग रहेगा। परिस्थिति में तेज सुधार के संकेत रहेंगे। कार्य अवरोध दूर होंगे। धार्मिक गतिविधियों से प्रमुखता जुड़ सकते हैं।

कन्या- शाम से समय तेजी से सुधार लेगा। कार्य अवरोध स्वतः दूर होते नजर आएंगे। भाग्य की प्रबलता में वृद्धि के संकेत हैं। धैर्य धर्म का पालन बनाए रखें. स्वजनों परिजनों कीसीख सलाह बनाए रखें। नियम कानून के साथ आगे बढ़ेंगे। आर्थिक लेनदेन में स्पष्टता रखेंगे। जल्दबाजी में समझौते नहीं करें।आपसी समन्वय बनाए रखेंगे। संतुलिग ढंग से आगे बढ़ेंगे। भावनाओं पर नियंत्रण बढ़ाएंगे।आवश्यक कार्यों में अनुशासन रखेंगे।

तुला- शाम से स्थिति पर नियंत्रण कठिन होगा। करियर व्यापार में अप्रत्याशितता बढ़ेगी। जरूरी विषयों को शीघ्रता से पूरा करें। लाभ की प्रबलता रहेगी।साहस पराक्रम बना रहेगा। शुभ सूचनाएं प्राप्त होंगी। पेशेवरता में वृद्धि होगी। बड़े प्रयास गति पाएंगे। विविध परिस्थितियां सकारात्मक रहेंगी।प्रियजनों से करीबी बढ़ेगी। साझीदारी में सफलता मिलेगी। नेतृत्व के प्रयास बेहतर बनाए रखेंगे। भूमि भवन की योजनाओं को गति देंगे।

वृश्चिक– शाम से अनुकूलन तेजी से बढ़ेगा। स्थायित्व के मामले संवरेंगे।स्वास्थ्य संकेतों के प्रति सजग रहेंगे। मेहनत से परिणाम पक्ष में बनाए रखेंगे।दाम्पत्य में विश्वास बढ़ेगा। आवश्यक कार्यों में गति रहेगी। निरंतरता पर ध्यान देंगे। पेपर वर्क में अतिरिक्त सतर्कता बरतेंगे। ठगों से बचाव रखेंगे।जल्दबाजी में कार्य न करें। पेशेवरता पर जोर बढ़ाएंगे। कामकाजी प्रयासों पर फोकस रखेंगे। सेवाक्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करेंगे। संबंधों को मजबूती मिलेगी।

धनु- आवश्यक लक्ष्य शाम तक पूरे करें। कार्यगति बेहतर रहेगी। सकारात्मक प्रदर्शन बनाए रखेंगे। मन के मामलों में सहजता से आगे बढ़ेंगे। बौद्धिकता बल पाएगी। श्रेष्ठ प्रयासों से सभी को आकर्षित करेंगे। समाज के श्रेष्ठ जनों से प्रभावित होंगे। विनम्रता व आज्ञाकारिता रखेंगे। विभिन्न क्षेत्रों में लाभ की संभावना रहेगी। अध्ययन अध्यापन संवरेगा। व्यक्तिगत प्रयासों में प्रभावी रहेंगे। मित्रों का सहयोग मिलेगा। कला कौशल से जगह बनाएंगे। परीक्षा प्रतियोगिता में अच्छा करेंगे।

मकर- जिम्मेदारों का साथ सहयोग रहेगा। लाभ एवं विस्तार के प्रयास संवरेंगे। ऊर्जा उत्साह से भरे रहेंगे. व्यक्तिगत एवं भावनात्मक मामलों में दिखाएंगे। जल्दबाजी में निर्णय नहीं लें। समय उत्तरोत्तर सुधार पर बना रहेगा. आवश्यक विषयों में सक्रियता बनी रहेगी. उचित प्रस्ताव प्राप्त करेंगे।आत्मविश्वास से कार्य करेंगे। करीबियों से सहजता बनाए रखें। निजता पर ध्यान बनाए रखेंगे। गरिमा गोपनीयता बढ़ाएंगे। सुख सुविधाओं को बढ़ावा मिलेगा।

कुंभ– आर्थिक वाणिज्यिक मामले पक्ष में बने रहेंगे। साहस संपर्क बढ़ेगा। सहजता बनाए रहेंगे। विभिन्न कार्यों में रुचि रहेगी। साज संवार बनाए रखेंगे।आवश्यक मामलों को शाम तक पूरा करेंगे। भाईचारा बढ़ाने की सोच रखेंगे।ऊर्जा अनुशासन और अनुपालन रखेंगे। करीबियों से सामंजस्य बढ़ाएंगे।सामाजिकता संवार पाएगी। सहकारिता व साझीदारी में रुचि रखेंगे।सभी से सामांजस्य बढ़ाएंगे।

मीन- परिवार में हर्ष उत्साह बनाए रहेगा। आर्थिक मामलों मेंं बेहतर प्रदर्शन करेंगे। आवश्यक कार्यों में तेजी लाएंगे। सगे संबंधियों का सहयोग रहेगा।भव्यता पर बल बनाए रखेंगे। जीवन स्तर संवार पर रहेगा। समता सामन्जस्यता का भाव रखेंगे। सुखदायक समय है। श्रेष्ठ जनों का आगमन संभव है।योग्यजन प्रस्ताव पाएंगे।लक्ष्यों को प्राप्त करेंगे।

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top