राशिफल

आज इन राशि के जातकों को मिलेंगे अच्छे मौके, राशिफल 20 जुलाई 2022..

आज इन राशि के जातकों को मिलेंगे अच्छे मौके, राशिफल 20 जुलाई 2022..

 

 

 

 

 

 

राशिफल: ज्योतिषशास्त्र में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है।

 

मेष– कार्यक्षेत्र में भी कोई आपसे यदि कुछ कठोर शब्दों को कहे,तो आपको उसमें पहले सोच विचारकर ही कुछ बोलना बेहतर रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है। संतान के स्वास्थ्य में अकस्मात गिरावट के कारण आपको परेशानी होगी। रात्रि का समय आप प्रियजनों के साथ आमोद प्रमोद में व्यतीत करेंगे।

वृष– शासन सत्ता का लाभ आज आपको मिलता दिख रहा है,लेकिन आपको किसी सरकारी योजना में धन का निवेश करने से बचना होगा,नहीं तो वह आपके लिए नुकसानदायक रहेगी। आपको कुछ अप्रिय व्यक्तियों के मिलने से अनावश्यक कष्ट का सामना करना पड़ सकता है। आपको संतान की संगति की ओर विशेष ध्यान देना होगा,नहीं तो वह किसी गलत कार्य की ओर अग्रसर हो सकते हैं।

मिथुन– यदि किसी यात्रा पर जा रहे हैं तो वहां अपने कीमती सामानों की सुरक्षा अवश्य करें,नहीं तो उसके खोने व चोरी होने का भय बना हुआ है। संतान को कोई पुरस्कार मिल सकता है,जिसे देखकर आपका मन प्रसन्न रहेगा। सायंकाल के समय आप किसी मांगलिक उत्सव में सम्मिलित होंगे। आप अपनी दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए भी कुछ धन व्यय करेंगे।

कर्क– आपके मान व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होने से आपका मन प्रसन्न होगा,लेकिन विदेशों से आयात निर्यात का व्यवसाय कर रहे लोगों को कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। आपका कोई प्रियजन आपसे किसी बात पर बहसबाजी में पड़ सकता है। सायंकाल से लेकर रात्रि तक आपको प्रिय व्यक्तियों के दर्शन और कोई समाचार सुनने को मिलेगा। यदि कोई कारोबार के लेन-देन की समस्या लंबे समय से आ रही थी,तो वह भी समाप्त होगी।

सिंह– आज का दिन आपके लिए आमदनी के नए नए स्त्रोत लेकर आएगा और सामाजिक क्षेत्र में कार्यरत लोगों को वाणी की सौम्यता मान सम्मान दिलवाएगी। विद्यार्थियों को शिक्षा व प्रतियोगिता में विशेष सफलता मिलेगी। यदि आप किसी नए व्यवसाय को करना चाहते हैं,तो उसे छोटे व बड़े की भावना को मन में रखकर ना करें।

कन्या– रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई संतोषजनक बात पता चलेगी। आपको जीवनसाथी से बातचीत करते समय उनकी बातों को समझना होगा, तभी आप ऐसी लड़ाई झगड़े को होने से बचा पाएंगे। व्यापार में यदि आप किसी नई योजना को लांच करना चाहते हैं,तो उसमें किसी से भी सलाह मशवरा करने से बचना होगा,नहीं तो वह आपको गलत सलाह दे सकता है।

तुला– पर्याप्त मात्रा में आज धन हाथ लगने से आपको प्रसन्नता होगी। आप अपनी दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए भी कुछ खरीदारी कर सकते हैं। आज पास व दूर की यात्रा पर जाने का मौका मिलेगा। घर परिवार में किसी सदस्य के विवाह प्रस्ताव पर मुहर लगने से खुशियां बढ़ेगी। आपको किसी को धन उधार देने से पहले वरिष्ठ सदस्यों से सलाह मशवरा अवश्य करना होगा।

वृश्चिक– आपको आज कुछ यात्राएं भी करनी पड़ेगी। कार्यक्षेत्र में यदि आप कुछ परिवर्तन करना चाहते हैं,तो वह आपके लिए लाभदायक रहेगा। परिवार के किसी सदस्य को कोई नया पद मिल सकता है,जो लोग नौकरी में कार्यरत हैं,उन्हें कोई नया पदभार मिलेगा,लेकिन भाइयों से चल रहे विरोध को आज आपको मिलजुलकर समाप्त करना होगा। किसी वरिष्ठ सदस्य के लिए आप कोई उपहार लेकर आ सकते हैं।

धनु– आपको ससुराल पक्ष से भी पर्याप्त मात्रा में धन हाथ लग सकता है,जो आपकी प्रसन्नता का कारण बनेगी। सायंकाल के समय आप किसी सांस्कृतिक कार्यक्रम में जा सकते हैं। आपके कुछ विरोधी भी आपकी प्रशंसा करते नजर आएंगे, जिन्हें देखकर आपको हैरानी होगी,लेकिन आपको किसी पर भी अंधाविश्वास करने से बचना होगा।

मकर– रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को कोई मनपसंद कार्य सौपा जा सकता है,जिसके कारण उनकी आर्थिक समस्याएं भी सुलझेगी। आज आपके घर किसी व्यक्ति का आगमन हो सकता है। सायंकाल के समय आपको आस-पड़ोस व अपने परिवार में किसी भी लड़ाई झगडे़ की स्थिति को उत्पन्न होने से रोकना होगा,नहीं तो वह आपसी रिश्तों में दरार पैदा कर सकती है।

कुंभ– आज आपकी किसी संपत्ति प्राप्ति की अभिलाषा पूरी होगी,लेकिन आपका कोई कानूनी कार्य सिर दर्द बन सकता है,जिसे आपको समझदारी दिखाकर निपटाने की पूरी कोशिश करनी होगी। कोई विपरीत समाचार सुनकर आपको अक्समात यात्रा पर जाना पड़ सकता है,इसलिए सावधान रहें। आप अपने शत्रुओं को मात देने में कामयाब रहेंगे।

मीन– आपको धार्मिक क्षेत्रों की यात्रा करने पर भी कुछ धन खर्च करना पड़ेगा। दांपत्य जीवन में लंबे समय से चल रहा अवरोध समाप्त होगा। आपकी कोई प्रिय व मूल्यवान वस्तु चोरी हो सकती है,इसलिए आपको सावधान रहना होगा। आपको कुछ नैतिक जिम्मेदारियों का भी पालन करना होगा

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top