राशिफल

आज इन राशि के जातकों को होगा धन लाभ, राशिफल 2 जून 2022..

आज इन राशि के जातकों को होगा धन लाभ, राशिफल 2 जून 2022..

 

 

 

 

राशिफल: ज्योतिषशास्त्र में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है, दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है।

मेष- महीने के प्रारंभ में आत्मविश्वास में कमी रहेगी। अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। चिकित्सीय खर्च बढ़ सकते हैं। जीवनसाथी का साथ मिलेगा। चार जून से कारोबार की स्थिति में सुधार होगा। परिवार की किसी बुजुर्ग महिला से धन प्राप्त हो सकता है।

वृषभ- आज आपके धैर्यशीलता में कमी रहेगी। मन में नकारात्मकता में कमी आएगी। किसी मित्र का आगमन हो सकता है।स्वास्थ्य का ध्यान रखें। भागदौड़ अधिक रहेगी।

मिथुन- आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। परंतु आत्मविश्वास में कमी रहेगी। मानसिक शांति के लिए प्रयास करें। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। सचेत रहें। वाहन के रखरखाव पर खर्च बढ़ सकते हैं।

कर्क- कारोबार की स्थिति में सुधार होगा। खर्चों में वृद्धि हो सकती है। स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें। आज आपको आपकी माता से धन प्राप्त हो सकता है। वस्त्र उपहार में मिल सकते हैं। अफसरों का सहयोग मिलेगा।

सिंह- मास के प्रारंभ में मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। कार्यभार में वृद्धि भी होगी।

कन्या- मन परेशान रहेगा। संयत रहें। व्यर्थ के क्रोध व वाद विवाद से बचें। मन में नकारात्मकता के प्रभाव में कमी आएगी। रहन-सहन अव्यवस्थित हो सकता है। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। वाहन की प्राप्ति हो सकती है।

तुला- मास के प्रारंभ में आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। परंतु धैर्यशीलता में कमी रहेगी। भागदौड़ भी बढ़ेगी।  मानसिक परेशानियां बढ़ सकती हैं। वाहन सुख में कमी आ सकती है।

वृश्चिक– आत्मविश्वास भरपूर रहेगा, परंतु धैर्यशीलता में कमी रहेगी।  कारोबार में लाभ के अवसर मिलेंगे। पिता के स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में सुधार होगा। वस्त्रों आदि पर खर्च बढ़ सकते हैं।

धनु- आज आपके कार्यक्षेत्र में सकारात्मकता का प्रभाव बढ़ेगा। नौकरी में परिवर्तन के साथ तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। आय में वृद्धि होगी। मीठे खानपान में रुचि बढ़ सकती है। परंतु कारोबार में सचेत रहें। कठिनाइयां आ सकती हैं।

मकर- संयत रहें। धैर्यशीलता में कमी रहेगी। संतान सुख में वृद्धि होगी। कला या संगीत में दिलचस्पी बढ़ सकती है। मास के अंत में संपत्ति में वृद्धि तथा आय के साधन बन सकते हैं।

कुंभ- आत्मविश्वास से तो लबरेज रहेंगे। परंतु आत्मसंयत भी रहें। व्यर्थ के क्रोध व वाद विवाद से बचें। माता का सानिध्य मिल सकता है। वाहन सुख में वृद्धि हो सकती है। नौकरी में तरक्की के अवसर मिलेंगे। कार्यक्षेत्र में वृद्धि होगी। परिश्रम अधिक रहेगा।

मीन– मन परेशान हो सकता है। संयत रहें। परिवार में शांति बनाए रखने के लिए प्रयास करें। कारोबार में भी सुधार होगा। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। किसी मित्र का आगमन हो सकता है। कारोबारी यात्रा लाभप्रद रहेगी। किसी रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है।

 

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top