राशिफल

आज इन राशि के जातको रहना होगा आर्थिक रूप से सावधान, राशिफल 18 जून 2022..

आज इन राशि के जातको रहना होगा आर्थिक रूप से सावधान, राशिफल 18 जून 2022..

 

 

 

 

 

 

 

 

 

राशिफल: ज्योतिषशास्त्र में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है,वहीं साप्ताहिक, मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है।

 

मेष- आज आपके खर्चों में बढ़ोतरी होने के कारण आप परेशान रहेंगे, इसलिए आपको एक बचत प्लान करके चलना होगा। यदि आपको पहले से कोई शारीरिक कष्ट था, तो उसमें आज वृद्धि हो सकती है। यदि ऐसा हो, तो आप डॉक्टरी परामर्श अवश्य लें। पिताजी से अपने मन की कुछ बातों को साझा करेंगे, जिसके बाद आपको अपनी काफी सारी समस्याओं का हल मिलेगा।

वृष- आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। सांसारिक सुख भोग के साधनों में वृद्धि हो सकती है। व्यापार में भागीदारी के कारण आपका तनाव बढ़ेगा। आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक उत्सव में सम्मिलित होंगे, जहां आपकी कुछ रसूखदार लोगों से मुलाकात होगी। आपको नौकर-चाकरों का भी भरपूर सहयोग मिलता दिख रहा है।

मिथुन- आप दिन भर भाग दौड़ में लगे रहेंगे, लेकिन फिर भी आपके हाथ कुछ नहीं लगेगा। यदि आप बैंक किसी व्यक्ति, संस्था आदि से ऋण लेना चाहते हैं, तो वह आपको आसानी से मिल जाएगा। संतान को कोई शारीरिक कष्ट रहेगा, जिसको लेकर आप परेशान रहेंगे। आप परिवार के सदस्यों की महत्वाकांक्षाओं की पूर्ति करने में सफल रहेंगे।

कर्क- आज परिवार में पूजा-पाठ, भजन, कीर्तन आदि का आयोजन हो सकता है। परिवार के किसी सदस्य से किए हुए वादे को आज आप पूरा करेंगे। जीवनसाथी को कोई नई नौकरी प्राप्त हो सकती है। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को आज सावधान रहना होगा, क्योंकि उनके साथी को कोई अपनी बातों में फंसा सकता है।

सिंह- आज आपको कोई नया काम हाथ लग सकता है, जिसके कारण आपके मन में कुछ उलझने बनी रहेंगी। आपके भाई के स्वास्थ्य में कोई शारिरीक कष्ट हो सकता है, जिसे लेकर आप भाग दौड़ में लगे रहेंगे। यदि किसी यात्रा पर जाना पड़े, तो उसे कुछ समय के लिए स्थगित कर दे, नहीं तो किसी प्रिय वस्तु के खोने व चोरी होने का भय बना हुआ है।

कन्या- यदि आपने ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति को धन उधार दिया था, तो वह आपको वापस मिल सकता है, जिससे आपके धन कोष में वृद्धि होगी। जीवन साथी को कहीं सैर सपाटे पर लेकर जा सकते हैं। आपको धन व्यय करने से पहले कुछ दिन भविष्य के लिए भी संचय करना बेहतर रहेगा। जो लोग किसी व्यवसाय संबंधित यात्रा पर जाएंगे।

तुला- आज आपको संतान के कैरियर की चिंता सता सकती है, जिसके लिए आप किसी अनुभवी व्यक्ति से भी सलाह मशवरा कर सकते हैं। यदि आपको परिवार का कोई सदस्य सलाह दे, तो उनकी बात सुनना व समझना बेहतर होगा। रात्रि का समय आप अपने परिजनों के साथ बातचीत में व्यतीत करेंगे और किसी चल रहे वाद विवाद को समाप्त करेंगे।

वृश्चिक- आज का दिन नौकरी में कार्यरत लोगों के लिए उत्तम रहेगा, क्योंकि कार्यक्षेत्र मे उनके द्वारा दिए गए सुझावों का स्वागत होगा और उनको कोई मनपसंद कार्य सौंपा जाएगा, जिससे उनके साथी परेशान हो सकते हैं। यदि कोई विपरीत परिस्थिति उत्पन्न हो, तो उसमें आपको धैर्य बनाए रखना होगा। आपको जल्दबाजी में कोई ऐसी चीज़ नहीं खरीदनी है, जिसके लिए बाद में आपको पछतावा हो। यदि आप किसी नए वाहन की खरीदारी करने जा रहे हैं, तो उसके लिए माता-पिता को साथ लेकर जाना बेहतर रहेगा।

धनु- आपके कामों में कुछ विघ्न उत्पन्न हो सकते हैं, इसलिए आपको सावधान रहना होगा, क्योंकि आपका अपना ही कोई आपको धोखा दे सकता है। परिवार के किसी सदस्य के लिए कोई नौकरी का ऑफर आ सकता है, जिसके कारण पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा। जो लोग विवाह योग्य हैं, उनके लिए भी कोई बेहतर अवसर आ सकता है। आपको अपनी संतान के कुछ बढ़ते हुए खर्चों में बढ़ोतरी पर लगाम लगानी होगी, नहीं तो वह किसी गलत दिशा में अग्रसर हो सकते हैं।

मकर- विद्यार्थियों को अत्यधिक परिश्रम के बाद ही सफलता मिलती दिख रही है। आपको तीर्थ स्थान पर अपने माता पिता को लेकर जाना बेहतर रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपके कोई शत्रु आपकी पदोन्नति में बाधा बन सकते है, जिसको लेकर आप का मन दुखी रहेगा। आपको किसी सरकारी योजना का भी लाभ मिलेगा, लेकिन यदि किसी से धन उधार लेने की सोच रहे हैं, तो कुछ समय रुक जाए, नहीं तो आपको उसे उतार पाना मुश्किल होगा।

कुंभ- आज का दिन आपके लिए अनुकूल परिणाम लेकर आएगा। राजनीति से जुड़े व्यक्तियों को उन्नति के विशेष अवसर प्राप्त होंगे और उनके द्वारा किए गए कार्यों के लिए उनको सम्मानित भी किया जाएगा। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी, क्योंकि आपको व्यवसाय में आपका रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है।

मीन– आज का दिन आपके लिए आय के साधनों में वृद्धि लेकर आएगा। जो विद्यार्थी विदेशों से शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं, उन्हें एक सुनहरा मौका मिल सकता है। आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा, नहीं तो आपको कोई स्वास्थ्य संबंधित समस्या हो सकती है। आपको उचित व प्रतिष्ठित व्यक्तियों से मिलने का मौका मिलेगा, जिससे आपको लाभ होगा।

 

 

 

 

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top