उत्तराखंड

भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों में पुलिस लगा रही साइन बोर्ड..

भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों में पुलिस लगा रही साइन बोर्ड..

भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों में पुलिस लगा रही साइन बोर्ड..

क्या साइन बोर्डों के लगने से रूकेंगी दुर्घटनाएं…

हाईवे के डेंजर जोनों पर जनता की सुरक्षा के लिये सुरक्षा जवान हो तैनात…

 

रुद्रप्रयाग। बद्रीनाथ और केदारनाथ हाईवे पर स्थित डेंजर जोन बरसाती समय में सक्रिय हो जाते हैं और उन पर भूस्खलन शुरू हो जाता है। कई बार भूस्खलन की चपेट में आने से लोग अपनी जान भी गंवा देते हैं। दुर्घटनाओं को रोकने और पहाड़ी से होने वाले भूस्खलन से आम जनता को सचेत करने के लिये पुलिस विभाग की ओर से इन दिनों भूस्खलन प्रभावित जोनो पर साइन बोर्ड लगाये जा रहे हैं, लेकिन ये साइन बोर्ड नाकाफी हैं। साइन बोर्डों से लोगों की जान नहीं बचने वाली। भूस्खलन वाले स्थानों पर सुरक्षा जवानों की तैनाती की जानी चाहिये। जवानों के न होने से वाहन चालक मनमाने तरीके से आवाजाही करते रहते हैं, जिससे दुर्घटना का खतरा अधिक बढ़ जाता है।

 

इन दिनों ऑल वेदर रोड़ का कार्य भी चल रहा है और भूस्खलन प्रभावित जोन भी मानसून सीजन में सक्रिय हो गये हैं। जिन भूस्खलन प्रभावित जोनों पर कार्य चल रहा है, वहां तैनात कार्यदायी संस्था के कर्मचारियों का साफ तौर पर कहना है कि यदि पहाड़ी से कोई पत्थर गिरता है या फिर कोई अन्य घटना घटती है तो इसकी जिम्मेदारी कार्यदायी संस्था की नहीं होगी, बल्कि स्वयं वाहन चालक की होगी।

मानसून सीजन में भूस्खलन से प्रभावित पहाड़ियां बेहद कमजोर हो गई हैं और इन पहाड़ियों पर कभी भी भूस्खलन हो जा रहा है। ऐसे में किसी भी समय दुर्घटना का खतरा बना हुआ है। नरकोटा से श्रीकोट डेम कालोनी के निकट थलासू से कई डेंजर जोन हैं। जिनसे होकर गुजरना इन दिनों खतरे से खाली नहीं है, लेकिन सुरक्षा के कोई उपाय नहीं है।

 

भूस्खलन प्रभावित जोनो पर प्रशासन या संबंधित विभाग को सुरक्षा जवानों की तैनाती करनी चाहिये। ताकि भारी बरसात या भूस्खलन होने पर हाईवे पर चलने वाले लोगों को रोका जाय। कई बार यह भी देखा गया है कि पहाड़ी से पत्थर गिरते रहते हैं और लोग आवाजाही करते रहते हैं और ऐसे में दुर्घटनाएं घट जाती हैं। दुर्घटना और भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों में पुलिस की ओर से साइन बोर्ड लगाये जा रहे हैं, लेकिन दुर्घटनाओं को रोकने में यह साइन बोर्ड नाकाफी हैं। पुलिस की ओर से खांखरा, नरकोटा, सिरोबगड़ आदि क्षेत्रों में साइन बोर्ड लगाने का कार्य किया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग आयुष अग्रवाल का कहना है कि साइन बोर्ड पुलिस विभाग की ओर से लगाये जा रहे हैं। जो कार्यदायी संस्था कार्य कर रही हैं, उन्हंे सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये हैं।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top