उत्तराखंड

बिग ब्रेकिंग- मानसून में भी जारी रहेंगी श्रद्धालुओं के लिए केदारनाथ धाम में हेली सेवाएं

बिग ब्रेकिंग- मानसून में भी जारी रहेंगी श्रद्धालुओं के लिए केदारनाथ धाम में हेली सेवाएं..

प्रतिदिन 30-40 शटल होंगे संचालित..

 

 

 

 

 

 

 

मानसून के दौरान हेलीकॉप्टर से केदारनाथ जाने वालों के लिए राहत की खबर सामने आ रही है। पहली बार इस साल मानसून में भी श्रद्धालुओं को हेली सेवा उपलब्ध कराने का फैसला लिया गया है।

 

उत्तराखंड: मानसून के दौरान हेलीकॉप्टर से केदारनाथ जाने वालों के लिए राहत की खबर सामने आ रही है। पहली बार इस साल मानसून में भी श्रद्धालुओं को हेली सेवा उपलब्ध कराने का फैसला लिया गया है। हिमालयन कंपनी की ओर से मानसून के दौरान उड़ान भरने के लिए मौसम अनुकूल रहने की दशा में एक दिन में 30-40 शटल संचालित की जाएंगी।

 

इसमें प्रतिदिन करीब 200 से 250 तीर्थयात्री लाभान्वित होंगे। तीर्थयात्री अब मानसून के दौरान भी हेलीकॉप्टर से केदारनाथ जा सकेंगे। आपको बता दे कि केदारनाथ धाम जाने के लिए तीर्थयात्रियों को रुदप्रयाग जिले के गुप्तकाशी, फाटा और सिरसी से हेली सेवा की सुविधा दी जाती है। यहां पर नौ कंपनियों के माध्यम से हेली सेवा संचालित की जाती है।

 

30 जून के बाद भी केदारनाथ धाम में हिमालयन कंपनी की ओर से श्रद्धालुओं को हेली सेवाएं दी जाएंगी। जबकि पांच जुलाई तक आर्यन एविएशन की ओर से केदारनाथ धाम में हेली सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। सचिव पर्यटन एवं नागरिक उड्डयन दिलीप जावलकर का कहना हैं कि इससे पहले हेली कंपनियों की ओर से मानसून के दौरान सामान्यता केदारनाथ धाम के लिए हेली सेवा बंद कर दी जाती थी।

 

ऐसे में यह एक सकारात्मक कदम है कि इस बार बरसात के दिनों में भी तीर्थयात्रियों को हेली सेवा उपलब्ध कराई जाएगी। हेली सेवा के लिए आवश्यक मानकों का पालन करने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं।

 

 

 

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top