उत्तराखंड

केदारघाटी में धूमधाम से मनाया गया माता मंगला का जन्मोत्सव..

स्कूली बच्चों ने काटा केक, बच्चों को बांटे बैग व जरूरी सामान..

स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं एवं मातृ शक्ति को किया सम्मानित..

 

 

 

रुद्रप्रयाग: हंस फाउंडेशन की संस्थापक माताश्री मंगला का जन्मदिन केदारघाटी में सेवा भी सम्मान भी के संकल्प के साथ मनाया गया। इस अवसर पर केदारघाटी के विभिन्न स्कूलों में बच्चों ने केक काटकर माता मंगला को जन्मोत्सव पर बधाई दी। साथ ही हंस फाउंडेशन की ओर से बच्चों को शिक्षण सामग्री भी वितरित की गई।

 

शनिवार को माता मंगला के जन्मदिवस के शुभ अवसर पर अधिवक्ता संजय दरमोड़ा ने केदारघाटी के स्कूलों में बच्चों को शिक्षण सामग्री वितरित की। इस अवसर पर बच्चों ने केक काटकर माता मंगला को शुभकामनाएं दी। चिल्ड्रन एकेडमी बावई, शिशु मंदिर चोपता, सतेराखाल, प्रावि नारी खतेणा के स्कूली बच्चों को पूज्य माताश्री मंगला एवं भोले महाराज के आशीष से स्कूल बैग एवं जरूरी सामान वितरित किया गया।

 

अधिवक्ता संजय दरमोड़ा ने माता मंगला को जन्मोत्सव पर बधाई देते हुए बताया कि माता मंगला जी जन्मदिवस के अवसर पर केदारघाटी के विभिन्न स्कूलों के बच्चों को स्कूल बैग एवं अन्य जरूरी सामान वितरित किया गया। इसी के साथ मातृ सेवा सप्ताह की परिकल्पना में रुद्रप्रयाग जिले में स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं एवं मातृ शक्ति को सम्मानित किया गया। उन्होंने बताया कि माता मंगला एवं भोले महाराज के आशीष से जिले में मास्क, सेनिटाइजर, तिरपाल एवं जरूरतमंद लोगों को जरूरी सामग्री प्रदान किया गया है। कहा कि माता मंगला सेवा प्रतिमूर्ति के रूप में हमारे साथ खड़ी हैं,

 

जिनकी सेवाओं के वटवृक्ष के नीचे असंख्य लोगों का जीवन संवर रहा है। इस अवसर केदारनाथ विधानसभा चुनाव प्रभारी पर वाचस्पति सेमवाल, रुद्रप्रयाग विधानसभा प्रभारी जयंती कुर्मांचली, पूर्व जिलाध्यक्ष विजय कप्रवाण, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष कुंवरी बर्तवाल, सुमन जमलोकी, जगदंबा प्रसाद बेंजवाल, संजय चौहान, सोनू वर्मा, राजेंद्र सिंह रावत, प्रमोद नेगी, नागेंद्र सिंह गुसाईं, गम्भीर सिंह बिष्ट, विजय जमलोकी सहित अन्य मौजूद थे।

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top