उत्तराखंड

फेरे के समय कोरोना पॉजिटिव निकला दूल्हा..

फेरे के समय कोरोना पॉजिटिव निकला दूल्हा..

उत्तराखंड : विगत दिनों बागेश्वर जिले के गरूड़ क्षेत्र में एक दूल्हा शादी से पहले कोरोना पॉजिटिव निकला था। जिससे उसकी शादी कैसिंल कर दी गई। अब पिथौरागढ़ में सात फेरों के बाद दूल्हा कोरोना पॉजिटिव निकला तो पूरी बारात में हडक़ंप मच गया। आनन-फानन में प्रशासन ने दूल्हे को आइसोलेशन में शिफ्ट किया है।

दूल्हन सहित बारात में शामिल 100 लोगों को क्वारंटाइन किया गया है। प्रशासन अब सभी लोगों की कोरोना जांच करेगा। प्रशासन अब सभी लोगों की कोरोना जांच करेगा। बताया जा रहा है कि दूल्हा शादी के लिए चार दिन पूर्व ही दिल्ली से पहुंचा था। चम्पावत में युवक का कोरोना जांच के लिए सैंपल लिया गया था।

 

 

बुधवार दोपहर जाखपुरान क्षेत्र के एक गांव से बारात चंडाक क्षेत्र के एक गांव पहुंची। शादी की रस्म पूरी कर शाम को दूल्हा-दूल्हन के फेरे चल रहे थे। इस दौरान प्रशासन की टीम गांव पहुंच गई। फेरे पूरे होते ही जब प्रशासन ने लोगों को दूल्हे के कोरोना संक्रमित होने की जानकारी दी तो हड़कंप मच गया। बाद में प्रशासन ने दूल्हे को आइसोलेट कर दिया।

दूल्हे को संक्रमित मिलने के बाद आइसोलेट कर दिया गया है। संक्रमित युवक के संपर्क में आए दुल्हन सहित अन्य लोगों को भी आइसोलेट कर दिया गया है। सभी लोगों की कोरोना जांच की जाएगी।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top