उत्तराखंड

गैरसैंण स्थायी राजधानी को लेकर सरकार संकल्पित: रावत

रोहित डिमरी

भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष की पत्रकारा वार्ता

प्रदेश के विकास के लिए बनाया जा रहा मास्टर प्लान

रेल लाइन, आॅल वेदर रोड़ और हवाई पट्टियांे का हो रहा निर्माण

रुद्रप्रयाग- भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष मदन सिंह रावत ने कहा कि इन दिनों प्रदेश में गैरसैंण स्थायी राजधानी का मुद्दा छाया हुआ है। राज्य की कल्पना के साथ राजधानी गैरसैंण भी आवश्यक मांग है, जिसे सैद्धांतिक सहमति भाजपा द्वारा दी जा चुकी है और गैरसैंण में विभिन्न सरकारी भवनों का निर्माण किया जा रहा है। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत गैरसैंण को स्थायी राजधानी बनाने के लिए कृत संकल्पित हैं। सभी वर्गों को साथ लेकर प्रदेश का चहंुमुखी विकास किया जा रहा है।

मुख्यालय में पत्रकारों से मुखातिब होते हुए भाजपा नेता मदन सिंह रावत ने कहा कि राजधानी गैरसैंण का मुद्दा आज का नहीं है। राज्य निर्माण के दौरान उत्तराखण्ड की राजधानी गैरसैंण बनाने की मांग उठी थी, जबकि राज्य निर्माण के समय देहरादून को राजधानी बनाया गया। उस समय स्थितियां ही ऐसी थी, जिस कारण देहारादून राजधानी बनी, मगर राज्य निर्माण के 18 सालों बाद भी गैरसैंण को स्थायी राजधानी बनाने का मुद्दा छाया हुआ है। इसके लिए भाजपा सरकार ने सबसे पहले ठोस पैरवी की थी। श्री रावत ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य छोटा राज्य होने के कारण कुछ वित्तीय समस्याएं सरकार के समक्ष हैं, जिनको जल्द ही दूर कर दिया जायेगा। उत्तराखण्ड राज्य की राजधानी गैरसैंण बने और दूरस्थ क्षेत्र तक विकास की किरण पहुंचे, यही सपना सीएम त्रिवेन्द्र रावत का भी है। प्रदेश के विकास के लिए मास्टर प्लान बनाया जा रहा है, जिसके तहत सभी वर्गों को साथ लेकर विकास कार्य किया जायेगा। भाजपा नेता रावत ने कहा कि केन्द्र सरकार के सहयोग से उत्तराखण्ड पर्यटन प्रदेश बनने और हर हिस्से में रेल लाइन व आॅल वेदर रोड़ तथा हवाई पट्टियां बनाई जा रही हैं। इससे हरिद्वार, देहरादून, नैनीताल, अल्मोड़ा, कोटद्वार, पौड़ी, केदारनाथ, बद्रीनाथ, यमुनोत्री, गंगोत्री और प्रदेश के हर हिस्से की यात्रा हो सकेगी और प्रदेश और दिल्ली की यात्रा आसान हो जायेगी। इसके अलावा पर्यटक 12 महीनों तक प्रदेश में आएंगे और सबसे ज्यादा पर्यटक गैरसैंण, औली, चोपता, नैनीताल आएंगे। पर्यटकों के आने से रोजगार के संसाधन भी उपलब्ध हो सकेंगे और प्रदेश में हो रहे पलायन पर अंकुश लगेगा। सरकार की ओर से पर्यटन प्रदेश की परिवहन व्यवस्था को ठीक किया जा रहा है। उन्होंने जनता को भरोसा दिलाया कि भाजपा सरकार जनता का विकास चाहती है और धीरे-धीरे सभी विकास कार्य कर लिये जायेंगे। सरकार को समय देना जनता का काम है और जनता की उम्मीदों पर सरकार खरा उतरने में सफल साबित होगी। भाजपा नेता ने कहा कि जनता अपने सुझावों और समस्याओं को सरकार के समक्ष रखे, जिससे समय पर सभी समस्याओं का समाधान किया जा सके।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top