देश/ विदेश

हर बुधवार को साइकिल से दफ्तर जाएंगे सरकारी कर्मचारी, जारी हुआ आदेश..

हर बुधवार को साइकिल से दफ्तर जाएंगे सरकारी कर्मचारी, जारी हुआ आदेश..

प्रशासन ने प्रदूषण कम करने के लिए लिया ये निर्णय..

 

 

 

 

 

दुनिया भर में तेजी से खराब होती वायु गुणवत्ता चिंता का सबब बनती जा रही है। भारत में हाल तो और भी बदतर हैं। केंद्र शासित प्रदेश लक्षद्वीप में प्रशासन ने इसे लेकर एक निर्णय लिया है। प्रशासन ने यहां सरकारी कर्मियों के लिए हर सप्ताह के बुधवार को ‘साइकिल डे’ के रूप में मनाने का फैसला किया है।

 

देश-विदेश: दुनिया भर में तेजी से खराब होती वायु गुणवत्ता चिंता का सबब बनती जा रही है। भारत में हाल तो और भी बदतर हैं। केंद्र शासित प्रदेश लक्षद्वीप में प्रशासन ने इसे लेकर एक निर्णय लिया है। प्रशासन ने यहां सरकारी कर्मियों के लिए हर सप्ताह के बुधवार को ‘साइकिल डे’ के रूप में मनाने का फैसला किया है। ये आदेश छह अप्रैल से लागू हो जाएगा। केंद्र शासित प्रदेश लक्षद्वीप प्रशासन के आदेश के अनुसार छह अप्रैल से हर बुधवार को राज्य में साइकिल डे मनाया जाएगा। इस आदेश में यह भी कहा गया है कि इस दिन सारे सरकारी कर्मचारी अपने दफ्तर साइकिल से आएंगे। लक्षद्वीप प्रशासन ने इसको लेकर एक आदेश भी जारी की है।

आपको बता दे कि 13वें लक्षद्वीप प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड की 28 जनवरी 2022 को हुई मीटिंग में दिए गए सुझावों के आधार पर प्रशासन ने ये निर्णय लिया है। प्रशासन के आदेश के अनुसार सारे सरकारी कर्मचारी केवल विकलांग और बीमार को छोड़कर अपने कार्यालय जाने के लिए बुधवार को मोटर वाहनों का प्रयोग नहीं करें। वह काम के लिए जाने में साइकिल का प्रयोग करें। हाल ही में यूएन एनवायरमेंट प्रोटेक्शन एजेंसी ने दुनिया भर के देशों की एयर क्वालिटी रैंकिंग जारी की थी। इसमें बताया गया था कि सबसे खराब गुणवत्ता वाले 50 शहरों में से 35 शहर भारत के हैं।

साइकिल चलाने के हैं अनेकों फायदे..

साइकिल चलाने के कई सारे फायदे हैं। साइकिल चलाने से वजन कम करने में तो सहायता मिलती है, साथ ही मांसपेशियां भी मजबूत होती हैं। पर्यावरण के लिहाज से भी साइकिल चलाना एक बहुत अच्छी क्रिया है, यह वातावरण को प्रदूषण मुक्त रखने में सहायक है। साथ ही साइकिल चलाने में किसी प्रकार के ईधन का भी खर्च नहीं होता है। कई लोगों को तो साइकिल चलाने का शौक भी होता है, इसे शरीर के लिए की जाने वाली श्रेष्ठ कसरतों में से एक माना जाता है इसलिए साइकिल चलाते रहना चाहिए।

 

 

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top