देश/ विदेश

प्रेमी की शादी से भड़की प्रेमिका ने दुल्हन के काट दिए बाल, फेविक्विक से चिपका दी आंख..

प्रेमी की शादी से भड़की प्रेमिका ने दुल्हन के काट दिए बाल, फेविक्विक से चिपका दी आंख..

देश-विदेश: बिहार के नालंदा में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने सबके होश उड़ा दिए। दरअसल, यहां रहने वाली एक युवती अपने प्रेमी की बेवफाई से इतनी नाराज हो गई कि उसने अपना पूरा गुस्सा प्रेमी की नई नवेली दुल्हन पर निकाल दिया। इस दौरान प्रेमिका ने दुल्हन के बाल काट दिए। इतने से भी उसका मन नहीं भरा तो उसने दुल्हन की आंख फेविक्विक से चिपका दी। प्रेमी की शादी की खबर से प्रेमिका इतनी नाराज हो गई कि बदला लेने के लिए वो प्रेमी के घर पहुंच गई।

वहां उसने सोते समय दुल्हन के बाल काट दिये और उसकी आंखें फेविक्विक से चिपका दीं। इसके बाद उसने दुल्हन की पिटाई भी की। वो दर्द से चीखने लगी।शोर-शराबा सुनकर परिजनों की नींद खुल गई और उन्होंने प्रेमिका को पकड़ लिया। दुल्हन के शोर मचाने पर परिजन मौके पर पहुंच गए और उन्होंने प्रेमिका को जमकर पीटा। साथ ही, पुलिस के हवाले कर दिया।

 

 

घटना की जानकारी मिलते ही डीएसपी संजय कुमार गांव पहुंच गए और मामले की जानकारी ली। सुरक्षा के लिए पुलिस गांव में तैनात है। बताया जा रहा है कि शादी से पहले लड़के का एक लड़की के साथ अफेयर चल रहा था। उसने एक दिसंबर को शेखपुरा जिले में किसी और लड़की से शादी कर ली। शादी के बाद जब दुल्हन को घर लाया गया तो इस बात की भनक प्रेमिका को लग गई। इससे वह बेहद नाराज चल रही थी।

इसके बाद प्रेमिका आगबबूला हो गई और बदला लेने के लिए प्रेमी के घर पहुंच गई। लड़की दूल्हे की बहन की सहेली थी तो किसी को शक भी नहीं हुआ। जब दुल्हन के घर वाले थके मंदे होने के कारण सो गए, तब प्रेमिका मौका देखकर कमरे में घुस गई और सो रही दुल्हन के बाल काट दिए। साथ ही, उसकी आंखें फेविक्विक से चिपका दीं। इसके बाद दुल्हन दर्द से चीखने लगी। शोर सुनकर परिजनों को नींद खुल गई और उन्होंने प्रेमिका को पकड़ लिया। साथ ही, उसकी जमकर पिटाई की। दुल्हन को आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया। इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने प्रेमिका को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल दुल्हन अस्पताल में भर्ती है, जहां पर उसकी हालत स्थिर बनी हुई है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top