उत्तराखंड

पूर्व विधायक महेंद्र भट्ट को मिली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष कमान..

पूर्व विधायक महेंद्र भट्ट को मिली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष कमान..

 

 

 

 

 

 

 

 

 

प्रदेश में भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष बदले जाने की अटकलों के बीच शनिवार को भाजपा ने नए प्रदेश अध्यक्ष के नाम का एलान कर दिया। केंद्रीय नेतृत्व ने बद्रीनाथ के पूर्व विधायक महेंद्र भट्ट को प्रदेश की कमान सौंपी है

 

उत्तराखंड: प्रदेश में भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष बदले जाने की अटकलों के बीच शनिवार को भाजपा ने नए प्रदेश अध्यक्ष के नाम का एलान कर दिया। केंद्रीय नेतृत्व ने बद्रीनाथ के पूर्व विधायक महेंद्र भट्ट को प्रदेश की कमान सौंपी है। दिल्ली में बुधवार को भाजपा के पूर्व विधायक महेंद्र भट्ट की पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात हुई थी। इसके बाद से ही अटकलें लगाई जा रही थी कि पार्टी नया प्रदेश अध्यक्ष चुनने वाली है।

इससे पहले प्रदेश भाजपा की कमान वरिष्ठ और अनुभवी नेता मदन कौशिक के हाथों में थी। विधानसभा चुनाव के बाद से कौशिक के स्थान पर गढ़वाल मंडल के किसी ब्राह्मण नेता को संगठन की कमान सौंपे जाने की चर्चाएं थीं। बता दे कि हेंद्र भट्ट दो बार के बद्रीनाथ विधानसभा सीट से विधायक रह चुके हैं। संगठन में भट्ट की अच्छी-खासी पैठ है। बीजेपी हाईकमान ने गढ़वाल और कुमाऊं का समीकरण देखते हुए महेंद्र भट्ट को उत्तराखंड भाजपा अध्यक्ष की कमान दी है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top