उत्तराखंड

पूर्व सीएम ने किया खांकरा और भाजपा कार्यालय में पौधे का रोपण..

पूर्व सीएम ने किया खांकरा और भाजपा कार्यालय में पौधे का रोपण..

डीएम अधिकारियों के साथ पहुंचे बैंजी गांव, त्रिफला वन में किया पौधों का रोपण..

न्यायालय परिसर में जिला जज ने किया पौधे का रोपण..

पुलिस लाइन रतूड़ा में हरेला पर्व पर प्रतियोगिताओं का आयोजन..

रुद्रप्रयाग:  जिलाधिकारी मनुज गोयल ने जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ बैंजी गांव पहुंचकर ग्रामीणों के साथ हरेला पर्व मनाया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों सहित समस्त जनपदवासियों को हरेला पर्व की शुभकामनाएं देते हुए अपील करते हुए कहा कि बंजर हो रही जमीन पर अधिकाधिक पौधे रोपे जाएं।हरेला पर्व के अवसर पर बैंजी गांव पहुंचे जिलाधिकारी ने बताया कि यहां पर त्रिफला वन स्थापित किया जा रहा है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील करते हुए कहा कि हरेला पर्व को लेकर सभी को जागरुक होने की आवश्यकता है। कहा कि पलायन के चलते बंजर हो रही जमीनों में अधिकाधिक फलदार व छायादार वृक्षों का रोपण किए जाने से स्थानीय स्तर पर आर्थिकी के अवसर भी उपलब्ध हो सकेंगे।

साथ ही ग्रामीणों से विभागीय स्तर पर संचालित हो रही योजनाओं से लाभान्वित होने की अपील की। मुख्य विकास अधिकारी नरेश कुमार ने ग्रामीणों से पर्यावरण के प्रति जागरुक होने की अपील की। इससे पूर्व बैंजी गांव के ग्रामीणों ने जिलाधिकारी व मुख्य विकास अधिकारी सहित अन्य जनपद स्तरीय अधिकारियों का फूल मालाओं व स्मृति चिह्न भेंट कर स्वागत किया। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष अरुणा बेंजवाल, प्रधान ग्राम सभा बेंजी विमला गोस्वामी, सरपंच जगदंबा बेंजवाल, कैलाश बेंजवाल, दीपक बेंजवाल, अनिल बेंजवाल, सर्वेश्वर बेंजवाल, अरुण बेंजवाल, रमेश बेंजवाल, शिव प्रसाद बेंजवाल, उप जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग बृजेश कुमार तिवारी, उप प्रभागीय वनाधिकारी जीवन मोहन दगड़े, कृषि अधिकारी एस.एस.वर्मा, उद्यान अधिकारी योगेंद्र चौधरी , परियोजना अर्थशास्त्री एम.एस. नेगी, शिक्षा अधिकारी चित्रानंद काला सहित अन्य विभागीय अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन अध्यापक गिरीश बेंजवाल द्वारा किया गया।

इधर, भाजपा कार्यकर्ताओं ने लोक पर्व हरेला धूमधाम से मनाया। प्रत्येक मंडलों में भाजपा कार्यकर्ताओं ने लोक पर्व हरेला के शुभ अवसर पर वृक्षारोपण किया। जिलाध्यक्ष भाजपा दिनेश उनियाल के आहवान पर जिले के सभी मंडलों में मंडल अध्यक्षों की उपस्थिति में वृहद रूप से वृक्षारोपण किया गया। सरस्वती शिशु मंदिर बेलणी रुद्रप्रयाग में जिलाध्यक्ष दिनेश उनियाल, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला प्रचारक सोमनाथ, तहसील प्रचारक दीपेंद्र, प्रधानाचार्य शशि मोहन उनियाल, गंगा दत्त जोशी सहित आचार्य बंधुओं के साथ वृक्षारोपण किया। हरेला पर्व पर पर्यावरण को स्वच्छ रखने एवं वृक्षारोपण करने के लिए जिलाध्यक्ष दिनेश उनियाल के साथ प्रतिज्ञा की गई। जनपद रुद्रप्रयाग में पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का जिलाध्यक्ष दिनेश उनियाल के नेतृत्व में सभी कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं के साथ भव्य स्वागत किया। पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत द्वारा उत्तराखंड का लोक पर्व हरेला का शुभारंभ रुद्रप्रयाग के खांकरा एवं भाजपा कार्यालय गुलाबराय में पौधारोपण कर किया।

 

विधायक भरत सिंह चौधरी , रुद्रप्रयाग जिला पंचायत के अध्यक्ष श्रीमती अमर देई शाह, पूर्व जिलाध्यक्ष एवं प्रभारी जनपद चमोली विजय कप्रवाण, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष विक्रम पटवाल, विकास डिमरी, नगर मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र रावत, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र जोशी, पूर्व दायित्व धारी अशोक खत्री, श्रीनंद जमलोकी, अजय सेमवाल, भूपेंद्र बिष्ट, दिगम्बर रमलवाण, बुद्धिबल्लभ थपलियाल, आशीष नौटियाल, आशीष कण्डारी, गौरव चौधरी सहित सभी कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में हरेला पर्व मनाया गया।

 

वहीं जिला जज एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्रीकान्त पाण्डे ने न्यायिक अधिकारीगणों, अधिवक्ता गण एवं कर्मचारियों के साथ पर्यावरण संरक्षण के लिए जिला न्यायालय परिसर में पौधे रोप कर हरियाली, खुशहाली, समृद्धि एवं ऐश्वर्य के प्रतीक हरेला पर्व की शुरूआत की। जिला जज ने सभी से पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने की अपील की। कहा कि पर्यावरण सन्तुलन बहुत जरूरी है। भविष्य की चिन्ता को देखते हुए एक व्यक्ति एक वृक्ष लगाना होगा। उन्होंने कहा कि प्रकृति के संरक्षण के लिए हरेला पर्व के अवसर पर सभी को पौधे का रोपण कर उनकी सुरक्षा का संकल्प लेना होगा।

सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण व सिविल जज (सीनियर डिवीजन) अनामिका सिंह ने बताया कि राज्य विधिक प्राधिकरण के निर्देशानुसार एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में एक सप्ताह तक समस्त ग्राम विधिक सेवा पीएलवी द्वारा विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण किया जायेगा। उन्होने बताया कि जिले में प्राधिकरण के अधीन 24 ग्राम विधिक समितियां कार्य कर रही हैं। प्रत्येक में प्राधिकरण स्वयंसेवक (पीएलवी) नियुक्त है।

 

इस अवसर पर सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण व सिविल जज (सीनियर डिवीजन) अनामिका सिंह, सिविल जज (सीनियर डिवीजन) सचिन कुमार पाठक, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट शहजाद ए वाहिद, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी नरेन्द्र लाल कोहली, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी कमलेंद्र सिंह रावत, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष केएस रौथाण, सचिव महावीर सिंह बुटोला, अधिवक्ता गजपाल सिंह रावत, सुरेन्द्र सिंह बिष्ट, श्रीमती यशोदा खत्री, डिप्टी रेंजर लक्ष्मण सिंह राणा, भूपेश जोशी, उदय सिंह मिंगवाल, बीना बुटोला सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

 

वहीं, हरेला पर्व के अवसर पर पीपल लगाओ मिशन के तहत राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय अगस्त्यमुनि में प्राचार्य प्रो पुष्पा नेगी के संरक्षण में पीपल के वृक्षों का रोपण किया गया। इस अवसर स्यालसौड़ (चन्द्रपुरी) सहित विभिन्न स्थानों पर पीपल के पौधों को रोपा गया। पीपल के महत्व को बताते हुए प्रो पुष्पा नेगी ने कहा कि पीपल एक बहुउपयोगी वृक्ष है, जिसका रोपण प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में अवश्य करना चाहिए। पीपल का महत्व वेदों से लेकर वैज्ञानिक भी मानते हैं, क्योंकि यह ऑक्सीजन का भंडार है। डॉ दलीप सिंह बिष्ट जो कि यादें नाम से पीपल लगाओ अभियान को पिछले 6-7 वर्षों से चला रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमें पर्यावरण दिवस या हरेला पर्व का ही इंतजार नही करना चाहिए, बल्कि जब भी अनुकूल समय मिले पेड़ अवश्य लगाना चाहिए और अपने प्रियजनों की याद में एक पीपल अवश्य लगाना चाहिए। इस अवसर पर सुधीर बर्थवाल, किसन नेगी आदि उपस्थित थे!

इधर, हरेला पर्व की पर राष्ट्रीय सेवा योजना ईकाई की ओर से राजकीय बालिका इंटर कॉलेज रुद्रप्रयाग के विद्यालय परिसर में विभिन्न प्रकार के पौधों का रोपण कर पर्यावरण को स्वच्छ बनाये रखने का संकल्प दोहराया गया। हरेला पर्व की पूर्व बेला पर प्रधानाचार्या डॉ ममता नौटियाल नौटियाल के सहयोग व एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी अंजू बिष्ट और विद्यालय के अन्य शिक्षिकाएं के सहयोग के सहयोग विधालय परिसर में आंवला, अमरूद, आम, लीची आदि पौधों का वृक्षारोपण किया गया। साथ ही सभी ने पौधों को सुरक्षित रखने के साथ ही पर्यावरण को बचाने का संकल्प लिया। इस मौके पर शिक्षिका सुषमा चैधरी, शोभा डोभाला मीनाक्षी नेगी, संगीता परमार, मीनाक्षी सिंधवाल, चांदनी मेहरा, अंजना रावत, हिमांशी, रानी, स्वयं सेवी कु प्रिया नौटियाल, पूजा बिष्ट, अलीशा आदि मौजूद थे।

रुद्रप्रयाग  पुलिस परिवार द्वारा हरेला पर्व को उत्तराखंड पुलिस वाइव्स वेलफेयर एसोसिएशन (उपवा) के तत्वाधान में पुलिस परिवार के छोटे बच्चों द्वारा दी गयी रंगारंग एवं मनमोहक प्रस्तुतियों के साथ मनाया गया। हरेला पर्व के अवसर पर पुलिस अधीक्षक आयुष अग्रवाल के नेतृत्व में जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस लाइन में धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पुलिस कार्मिकों तथा पुलिस परिवार की महिलाओं एवं बच्चों द्वारा वृक्षारोपण में बढ़-चढ़कर भाग लिया गया।  सभी थाना व चैकियों पर भी वृहद रूप से वृक्षारोपण किया गया। पुलिस लाइन रतूड़ा में छोटे बच्चों की ’नृत्य प्रतियोगिता’ आयोजित करायी गयी। बच्चों की रंगारंग प्रस्तुतियों ने सबका मन मोहा गया।

 

छोटे बच्चों की ’बनाना रेस’ प्रतियोगिता तथा सात वर्ष से अधिक आयु वर्ग के बच्चों के मध्य ’म्यूजिकल चेयर’ प्रतियोगिता आयोजित करायी गयी। पुलिस परिवार की महिलाओं के ’मध्य मेंहन्दी’ एवं ’पारम्परिक वेशभूषा’ प्रतियोगिता आयोजित करायी गयी। उपस्थित सभी सदस्यों को सूक्ष्म जलपान कराया गया। पुलिस अधीक्षक ने अपने संबोधन में उपस्थित सभी को हरेला पर्व की शुभकामनाएं प्रेषित की तथा अपेक्षा की कि आज तक जितने भी वृक्ष लगाये गए हैं, उनका संरक्षण भी करना है। इसके बाद विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले तथा किसी भी स्तर पर प्रतिभाग करने वाले सभी प्रतिभागियों को आकर्षक पुरस्कारों से पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन निरीक्षक रेडियो अनुराधा डबराल तथा प्रभारी महिला हेल्पलाइन ज्योति पंवार ने किया।

 

इस अवसर पर प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन गणेश लाल, प्रभारी आशुलिपिक नरेंद्र सिंह, अग्निशमन द्वितीय अधिकारी देवेंद्र सिंह चौहान , पुलिस लाइन के कार्मिक तथा पुलिस परिवार की महिलाएं एवं बच्चे उपस्थित थे। इधर, उत्तराखण्ड की संस्कृति के महत्वपूर्ण पर्व हरेला दिवस के अवसर पर नेहरू युवा केन्द्र के युवाओं को इस दिवस के महत्व को समझाने के लिए सभी विकासखण्डों में इस दिवस को मनाया गया। हरेला पर्व पर्यावरण संरक्षण, खुशहाली एंव समृद्वि का प्रतीक है, जिसे हर वर्ष सावन मास के आगमन पर मनाया जाता है। इस मौके पर विकासखण्ड अगस्तमुनि के राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक विजयपाल लाल द्वारा ग्राम बष्टी में पेड़ लगाये गये तथा समय-समय पर लगाये गये वृक्षो की देखभाल की शपथ ली गयी।

 

वही स्वंयसेवक सुमित नेगी द्वारा बच्चों के मध्य इस विषय पर चर्चा की गई और इस दिवस के महत्व को बच्चों के मध्य साझा किया गया। इसी क्रम में विकासखण्ड जखोली में स्वयंसेवक वन्दना द्वारा ग्राम ल्वाड़ी में पौधारोपण किया गया तथा गांव के लोगो के साथ मिलकर स्वच्छता की गई एवं स्वयंसेवक मंयक द्वारा मवाण गावं में पौधे लगाए गए। विकासखण्ड ऊखीमठ में भी स्वयंसेवक राजेन्द्र कुमार तथा स्वयंसेवक सौरभ जमलौकी द्वारा रविग्राम में पौधारोपण किया गया। इसी के साथ युवा मण्डल कोठगी द्वारा ग्राम कोठगी में ग्राम प्रधान हरेन्द्र सिंह के साथ मिलकर हरेला दिवस के पर्व पर विभिन्न प्रकार के वृक्ष लगाये गए।

 

इधर, विगत वर्षो की भांति इस वर्ष भी हरेला पर्व को बड़े धूमधाम से जनपद के अलग-अलग क्षेत्रो में मनाया गया। जनपद के जाखणी उतरी रेंज द्वारा ग्राम तैला वाड में हरेला पर्व पर दस हेक्टियर वन भूमि पर पौधों का रोपण किया गया। जिनमें विभिन्न प्रकार की वनस्पतियों को लगाकर पर्यावरण संतुलन बनाये रखने में अहम भूमिका होगी। इन चारा पत्तियों से जहां जंगली जानवरों को चारा मिलेगा। वहीं ग्रामीण भी इन पौधों को संरक्षण कर पालतू जानवरों को चारापत्ति तैयार कर सकते हैं। वन विभाग ने ग्रामीणों के सहयोग से जंगली प्रजाति के कचनार के दस हजार, जामुन के चार हजार, आंवला तीन हजार, बेहड़ा के दो हजार, हेड़ा के तीन हजार पौधों का रोपण किया गया।

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top