उत्तराखंड

कर्मचारियों ने डीएफ़ओ को बनाया बंधक

रामनगर। वन विभाग के डीएफओ को उनके ही कार्यालय में कर्मचारियों ने बंधक बनाया है। ।बीते दो घंटे से डीएफओ चंद्रशेखर सनवाल बंधक बने हुए हैं। सात महीने से तनख्वाह न मिलने से नाराज कर्मचारियों ने उन्हें बंधक बना दिया। बंधक बनाने वालों में खनन कारोबारी भी शामिल हैं।

वीडियो- कर्मचारियों ने डीएफ़ओ को बनाया बंधक

जिले के रामनगर में वन विभाग के कर्मचारियों ने डीएफओ को बंधक बना लिया। कर्माचरियों ने डीएफओ को उनके कार्यालय में ही करीब दो घंटे तक बंधक बनाये रखा। यहां घेराव करने खनन कारोबारी भी शामिल थे।
रामनगर वन विभाग के डीएफओ कार्यालय में गुरुवार को अफरा-तफरी मच गई। जब वन विभाग के कर्मचारियों ने डीएफओ चंद्रशेखर सनवाल को बंधक बना लिया। उन्होंने करीब दो घंटे तक उन्हें कार्यालय में ही बंधक बना कर रखा। आरोप है कि कर्माचरियों को करीब 7 माह से वेतन नहीं मिला है। इससे कर्मचारी काफी नाराज है और आज गुस्से में आकर उन्होंने डीएफओ को बंधक बना लिया।
इस बात की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची लेकिन कर्मचारी अपने जिद पर अड़े रहे। वहीं वन विभाग के कर्मचारियों के साथ खनन कारोबारी भी शामिल थे। काफी मशक्कत के बाद वेतन जल्द मिलने को लेकर दिये गए आश्वाशन पर कर्मचारियों ने डीएफओ को मुक्त किया।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top