देश/ विदेश

एक ही मंडप में बाप-बेटे, ससुर-दामाद, और भाई-बहन की हुई शादी..

एक ही मंडप

एक ही मंडप में बाप-बेटे, ससुर-दामाद, और भाई-बहन की हुई शादी..

देश-विदेश : शादी एक ऐसा बंधन होता है जिसमें केवल दो लोगों की शादी नहीं होती बल्कि दो परिवारों का भी मिलन भी होता है। झारखंड के बसिया में ऐसे 55 जोड़ो की शादी हुई जोकि बना औपचारिक शादी किए बगैर एक दूसरे के साथ लव-इन-रिलेशनशिप में रह रहते थे। इनमें से कुछ ऐसे भी लोग थे जो गरीबी और अन्य सामाजिक परंपराओं के कारण सालों साथ रहे, लेकिन शादी के बंधन में न बंध सके।

 

एक ही परिवार के कई सदस्य विवाह के बंधन में बंधे..

सबसे हैरान कर देने वाली बात यह है कि इसमें एक ही परिवार के कई सदस्य एक साथ ही विवाह के बंधन में बंध गए। एक मंडप में ही बाप, बेटे, ससुर, दामाद, भाई और बहन सबकी शादी हुई है। इस शादी के मंडप में सबसे उम्रदराज एक 62 साल के पिता पाको झोरा की शादी हुई जिन्होंने 40 साल तक लव-इन रिलेशनशिप में रहने के बाद सोमारी देवी से सात फेरे लिए है। उसी मंडप में पाको झोरा के बेटे जितेंद्र ने भी 12 साल तक बिना शादी के ही पूजा के साथ लव-इन रिलेशनशिप में रहने के बाद शादी कर ली। वहीं उसी परिवार में बहन की भी शादी किसी और से कराई गई है। उन्होंने बताया कि उनके बच्चे भी हैं और अब तक वे बिना शादी के साथ रह रहे थे।

 

आंखों से दिव्यांग जोड़ा हुआ एक..

इन शादी में एक जोड़ा ऐसा भी था जिसने सभी का ध्यान अपनी तरफ खींचा। दरअसल आंख से दिव्यांग बिनु मुंडा और सुकृता कुमारी भी सात फेरे लेकर शादी के पवित्र बंधन में बंध गयी। शादी के बाद दोनों बेहद खुश थे। मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि रीति-रिवाज से शादी होने के बाद उन्हें आज आधिकारिक पति-पत्नी का दर्जा मिला है। उन्होंने कहा कि शादी करना एक सपना था, जो पूरा हुआ है। इन जोड़ों को आर्शीवाद देने के लिए सारा गांव पहुंचा हुआ था।

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top