देश/ विदेश

किसानों के समर्थन में राष्ट्रपति से मिलने जा रही प्रियंका गांधी समेत कई कांग्रेसी नेता हिरासत में..

किसानों के समर्थन में राष्ट्रपति से मिलने जा रही प्रियंका गांधी समेत कई कांग्रेसी नेता हिरासत में..

देश-विदेश: कृषि कानून को लेकर किसानों का हल्ला बोल जारी है। इसमे कांग्रेस भी किसानों के साथ आ खड़ी हुई है। किसानों के साथ किसान बिल को लेकर कांग्रेस पार्टी का भी भाजपा सरकार के खिलाफ हल्ला बोल जारी है। अपको बता दें कि इस मामले को लेकर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी राष्ट्रपति से मिले। वहीं दूसरी ओर मार्च में शामिल प्रियंका गांधी वाड्रा को हिरासत में ले लिया गया हालांकि बाद में उन्हें छोड़ भी दिया गया।

इससे पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को कृषि कानून के मसले पर राष्ट्रपति से मुलाकात की, जिसके बाद उन्होंने केंद्र सरकार पर हमला बोला। राहुल गांधी बोले कि राष्ट्रपति से हमने कहा है कि इन कानूनों से किसानों को नुकसान होने वाला है, देश को दिख रहा है कि किसान कानून के खिलाफ खड़ा है।

 

 

मैं प्रधानमंत्री से कहना चाहता हूं कि किसान हटेगा नहीं, जब तक कानून वापस नहीं होगा तब तक कोई वापस नहीं जाएगा। राहुल गांधी ने कहा कि सरकार संसद का संयुक्त सत्र बुलाए और इन कानूनों को तुरंत वापस लें। राहुल ने कहा कि आज किसान दुख और दर्द में हैं, कुछ किसानों की मौत भी हुई है।

किसानों के समर्थन में कांग्रेस के सभी सांसद दिल्ली में विजय चौक से पैदल मार्च निकालते हुए राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मिलने के लिए जा रहे थे। उस दौरान दिल्ली पुलिस ने कांग्रेस के द्वारा पैदल मार्च को रोक लिया जिसके बाद कई कांग्रेसी नेता धरने पर बैठ गए, वहीं राष्ट्रपति भवन जाने की अनुमति बस राहुल गांधी और दो नेताओं को मिली है।

 

 

बता दें कि केंद्र सरकार के द्वारा हाल ही में कृषि कानून पारित किए गए थे जिसके बाद से किसान इन कानूनों का विरोध कर रहा है। इस विरोध के बीच कई बड़ी-बड़ी हस्तियां किसानों के समर्थन में भी नजर आई है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी 1 दिन का उपवास रखने की लोगों से अपील की थी। वही आज राहुल गांधी समेत कई अन्य कांग्रेस नेता राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मिलने के लिए जा रहे थे। लेकिन दिल्ली पुलिस ने बीच में ही रोक लिया।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top