देश/ विदेश

नही रहे मशहूर एंकर और अभिनेता टी नरसिम्हा राओ, कोरोना से हुआ निधन..

नही रहे मशहूर एंकर और अभिनेता टी नरसिम्हा राओ, कोरोना से हुआ निधन..

देश-विदेश: कोरोना की दूसरी लहर देश को बहुत ज्यादा प्रभावित कर रही है और आए दिन लोग इससे अपनी जान गवां रहे हैं। इसी बीच एक खबर सामने आई है कि टी नरसिम्हा राओ जिन्हें लोग टीएनआर के नाम से जानते थे वो अब इस दुनिया में नहीं रहे। कोरोना के कारण उनका निधन हो गया।

अपने इंटरव्यू शो  Frankly Speaking with TNR के लिए मशहूर अभिनेता व एंकर को हैदराबाद में मलकजगिरी के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां उनकी हालत उसी वक्त काफी गंभीर बताई जा रही थी। आपको बता दें कि टीएनआर को कुछ समय पहले कोरोना हुआ था और वो इससे ठीक भी होने लगे थे। हालांकि कुछ समय तक ठीक रहने के बाद उन्हें सांस की समस्या आने लगी। जिसके चलते उन्हें दोबारा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लेकिन उन्हें बचाया ना जा सका।उनके निधन पर फैंस से लेकर सेलेब्स तक सभी शोक जता रहे हैं। बता दें कि टीएनआर बहुत जल्द अनिल रविपुड़ी की फिल्म में भी नजर आने वाले थे।

 

अब तक बहुत से सेलिब्रिटी भी कोरोना के कारण इस दुनिया से जा चुके हैं। हाल ही में अभिनेता राहुल वोहरा का निधन कोरोना के कारण हो गया। उन्होंने अपनी स्थिति की जानकारी सोशल मीडिया पर दी थी। वोहरा ने कहा था कि अगर उन्हें सही इलाज मिल जाता तो वो ठीक हो जाते। इसके अलावा मशहूर तमिल कॉमेडियन पांडु का भी कोरोना से निधन हो गया था।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top