उत्तराखंड

Union Budget 2021: उत्तराखंड में महिलाओं और युवाओं को राहत की उम्मीद..

LIC

Union Budget 2021: उत्तराखंड में महिलाओं और युवाओं को राहत की उम्मीद..

उत्तराखंड: साल 2021-22 का आम बजट सोमवार को पेश किया जाएगा। मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल में यह तीसरा बजट होगा। उधर, लंबे लॉकडाउन के चलते नौकरियों पर पड़े असर के बाद आम बजट से युवाओं को खासी उम्मीदें हैं। दून के युवाओं ने उम्मीद जताई है कि आम बजट से रोजगार के रास्ते खुलेंगे। आम बजट से युवाओं को काफी उम्मीदें हैं। युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए सरकार को बजट में विशेष ध्यान रखना चाहिए। साथ ही जॉब सेक्टर भ्रष्टाचार मुक्त होना चाहिए।

 

साथ ही आईटी क्षेत्र के अलावा सिविल, मैकेनिकल और अन्य विभागों में नौकरी करने की संभावनाएं बढ़ें। आर्थिक सुस्ती को दूर करने के लिए सरकार को नौकरियों के लिए भर्तियां शुरू करनी चाहिए।  आम बजट में शिक्षा व रोजगार के लिए सरकार को काम करना होगा। उत्तराखंड के पहाड़ी राज्य होने के लिहाज से शिक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए सरकार को प्रदेश के लिए विशेष बजट का एलान करना चाहिए।

महंगाई से निजात चाहती हैं महिलाएं..

आम बजट से महिला वर्ग को भी कई अपेक्षाएं हैं। महिलाओं ने कहा कि वह महंगाई से सीधी प्रभावित होती हैं। घर की रसोई उन्हें देखनी पड़ती है। महंगाई बढ़ने से रसोई का बजट गड़बड़ाने लगता है। रसोई गैस व खाद्य सामग्री के दामों में लगातार इजाफा हुआ है। अगर महंगाई से निजात मिले तो उन्हें बड़ी राहत मिलेगी। इसके अलावा महिला स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए भी कौशल प्रशिक्षण व विशेष सब्सिडी दी जानी चाहिए। महिला सुरक्षा पर भी ध्यान देने की जरूरत है।

 

पिछले कुछ समय से रसोई गैस के दाम लगातार बढ़े हैं। इससे निजात मिलनी चाहिए। इसके अलावा अधिक संख्या में बीएड महिलाएं बेरोजगार हो रही हैं। कोरोनाकाल के चलते निजी स्कूलों में भी अवसर कम हुए हैं। सरकार को उनके लिए भर्ती निकालनी चाहिए। इसके अलावा महिलाओं को स्वरोजगार के लिए प्रोत्साहन मिले। सब्सिडी योजना की आवेदन प्रक्रिया को आसान बनाया जाए। ताकि, हर जरूरतमंद महिला लाभ ले सके। नियमों की जटिलता के कारण कई महिलाएं योजना से वंचित हो जाती हैं।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top