देश/ विदेश

आजादी के बाद पहली बार किसी महिला को दी जाएगी फांसी..

आजादी के बाद

आजादी के बाद पहली बार किसी महिला को दी जाएगी फांसी..

देश-विदेश : आजादी के बाद भारत में ऐसा पहली बार होने जा रहा है कि, किसी महिला कैदी को फांसी पर लटकाया जा रहा है। मथुरा स्थित उत्तर प्रदेश के एकलौते महिला फांसीघर में अमरोहा की रहने वाली शबनम को मौत की सजा दी जा रही है। इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी गयी। निर्भया के आरोपियों को फांसी पर लटकाने वाले मेरठ के पवन जल्लाद भी दो बार फांसीघर का निरीक्षण कर चुके हैं। हालांकि फांसी की अभी तारीख तय नहीं हो पाई है।

 

 

गौरतलब है कि अमरोहा की रहने वाली शबनम ने अप्रैल 2008 में प्रेमी के साथ मिलकर अपने सात परिवार वालों को कुल्हाड़ी से काटकर बेरहमी से हत्या कर दी थी। इस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने शबनम की फांसी की सजा बरकरार रखी हुई थी। राष्ट्रपति ने भी उसकी दया याचिका ख़ारिज कर दी है। लिहाजा अगर सब कुछ ठीक रहा तो आजादी के बाद शबनम पहली महिला कैदी होगी जिसे फांसी पर लटकाया जाएगा।

 

 

गौरतलब है कि मथुरा जेल में 150 साल पहले पहला महिला फांसीघर बनाया गया था। लेकिन आजादी के बाद से अब तक किसी भी महिला को फांसी की सजा नहीं दी गई थी। वरिष्ठ जेल अधीक्षक शैलेंद्र कुमार मैत्रेय ने बताया है कि अभी फांसी की तारीख तय नहीं हुई है। लेकिन हमने तैयारी शुरू कर दी। डेथ वारंट जारी होते ही शबनम को फांसी दे दी जाएगी।

 

 

जेल अधीक्षक के मुताबिक पवन जल्लाद दो बार फांसीघर का निरिक्षण कर चुका है। उसे तख्ता-लीवर में कमी दिखी, जिसे ठीक करवाया जा रहा है। बक्सर से फांसी के लिए रस्सी मंगवाई जा रही है। अगर अंतिम समय में कोई अड़चन नहीं आई तो शबनम पहली महिला होंगी जिसे आजादी के बाद फांसी की सजा होगी।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top