उत्तराखंड

कर्मचारियों ने बाइक रैली निकालकर किया प्रदर्शन..

कर्मचारियों ने बाइक रैली निकालकर किया प्रदर्शन..

रुद्रप्रयाग : सामान्य ओबीसी एम्पलाइज एसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष दीपक जोशी पर बैठाई गई जांच को बिना शर्त वापस लेने सहित अनेक मांगों को लेकर सामान्य ओबीसी एम्प्लाइज एसोसिएशन ने मुख्यालय में प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने सीडीओ के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया।

 

 

कर्मचारियों ने कहा ओबीसी एम्पलाइज के प्रांतीय अध्यक्ष पर की जा रही कार्यवाही बिना शर्त वापस ली जाए। सीधी भर्ती के रोस्टर में प्रथम पद केंद्र के समान योग्यता को रखते हुए अनारक्षित किया जाए। वर्ष 1997 के बाद आरक्षण के आधार पर पदोन्नति प्राप्त कार्मिक शिक्षकों को उत्तर प्रदेश की भांति पदोन्नत किया जाए। उत्तराखंड में पदोन्नति में आरक्षण को समाप्त करने के लिए कई कानून बनाकर पदोन्नति में आरक्षण को गैरकानूनी घोषित किया जाए।

इस मौके पर एसोसिएशन के अध्यक्ष विक्रम सिंह झिंक्वाण, सौम्य ढोंडियाल, मानवेंद्र सिंह बत्र्वाल, वीरेन्द्र कैठत, राजेश पुरोहित, अंकित रावत, मगनानंद भट्ट, रेवत सिंह, हर्षवर्धन रावत, दिनेश भट्ट, कालिका भट्ट, महादेव मैठाणी, धनंजय भट्ट, लक्ष्मी नेगी, सुखबीर बिष्ट, कलम सिंह राणा आज मौजूद थे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top