उत्तराखंड

बारिश के कारण केदारनाथ हाईवे पर जगह-जगह आया मलबा

बुधवार रात से लगातार हो रही बारिश के कारण केदारनाथ हाईवे जगह-जगह बाधित हो गया है।

रुद्रप्रयाग। बुधवार रात से लगातार हो रही बारिश के कारण केदारनाथ हाईवे जगह-जगह बाधित हो गया है। केदारनाथ हाईवे पर भूस्खलन के कारण पांच से अधिक स्थानों पर आवाजाही प्रभावित है। यहां पहाड़ी से लगातार मलबा गिर रहा है। जिस कारण केदारनाथ जाने वाले तीर्थ यात्रियों के साथ ही केदारघाटी की जनता की भी दिक्कतें बढ गई हैं।

दरअसल, रुद्रप्रयाग जनपद में बुधवार रात से लगातार बारिश जारी है। बारिश के कारण आम जन-जीवन भी प्रभावित हो गया है। बारिश के कारण सबसे अधिक नुकसान केदारनाथ हाईवे को झेलना पड़ रहा है। हाईवे पर जगह-जगह भूस्खलन होने के कारण मलबा आ गया है। जिस कारण सुबह से ही हाईवे पर यातायात बंद रहा। हाईवे पर जगह-जगह हजारों यात्री और स्थानीय लोग रहे। केदारनाथ हाईवे पर लिसा फैक्ट्री, डोलिया देवी, रामपुर, काकड़ागाड़, मुनकटिया, चंडिका देवी, बड़ासू आदि स्थानों पर मलबा आ गया था। मलबा आने के कारण हाईवे पर रात से ही आवाजाही प्रभावित हो गई थी। लगातार हो रहे भूस्खलन के कारण हाईवे को खोलने में भारी दिक्कतें आ रहे हैं। जगह-जगह हजारों यात्री हाईवे खुलने का इंतजार कर रहे हैं। केदारनाथ जाने वाले यात्रियों को घंटों तक इंतजार करना पड़ रहा है। इसके अलावा केदारघाटी में समय पर आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति भी नहीं हो पा रही है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top