उत्तराखंड

आज देहरादून दौरे पर हैं राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू..

आज देहरादून दौरे पर हैं राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू..

सीएम आवास में सांसदों और विधायकों के साथ करेगी बैठक..

बैठक में राष्ट्रपति चुनाव में वोट देने की करेंगी अपील..

 

 

 

 

 

 

 

 

 

राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू आज उत्तराखंड प्रवास पर रहेंगी। देहरादून पहुंचकर वह सबसे पहले कचहरी स्थित शहीद स्थल पर राज्य आंदोलनकारी शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करेगी।

 

 

 

उत्तराखंड: राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू आज उत्तराखंड प्रवास पर रहेंगी। देहरादून पहुंचकर वह सबसे पहले कचहरी स्थित शहीद स्थल पर राज्य आंदोलनकारी शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करेगी। इसके बाद सीएम आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में भाजपा सांसदों, विधायकों से साथ बैठक करेंगी।

आपको बता दे कि संसदीय कार्यमंत्री एवं वित्त मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने भाजपा के सभी 47 विधायकों और लोकसभा व राज्यसभा के सभी आठ सांसदों से बैठक में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने को कहा है। अग्रवाल का कहना हैं कि सीएम आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में 11 बजकर 15 मिनट पर द्रौपदी मुर्मू सांसदों और विधायकों के साथ बैठक करेंगी।

उन्होंने पार्टी के सभी विधायकों व सांसदों से बैठक में उपस्थित होने को कहा है। मुर्मू देहरादून में सांसदों और विधायकों के साथ बैठक कर राष्ट्रपति चुनाव में वोट देने की अपील करेंगी। आपको बता दें कि, राष्ट्रपति चुनाव प्रचार अभियान कार्यक्रम के तहत द्रौपदी मुर्मू ने रविवार को राजधानी दिल्ली में दिल्ली के सांसदों और विधायकों के साथ मुलाकात की थी।

राष्ट्रपति का चुनाव 18 जुलाई को होना है। एनडीए की तरफ से द्रौपदी मुर्मू चुनाव लड़ रही हैं तो वहीं विपक्षी दलों ने यशवंत सिन्हा को संयुक्त उम्मीदवार के तौर पर मैदान में उतारा है।

 

 

 

 

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top