देश/ विदेश

द्रौपदी मुर्मू को बनाया गया राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार..

द्रौपदी मुर्मू को बनाया गया राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार..

द्रौपदी मुर्मू को दी Z+ सिक्योरिटी..

 

 

 

 

 

 

 

राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू को केन्द्रीय रिज़र्व पुलिस बल (CRPF) के जवानों से लैस ‘जेड प्लस (Z+)’ सुरक्षा प्रदान की है। एक वरिष्ठ अधिकारी का कहना हैं कि सशस्त्र दस्ते ने बुधवार तड़के मुर्मू (64) की सुरक्षा का जिम्मा संभाल लिया

 

 

देश-विदेश: भारतीय जनता पार्टी की अगुवाई में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) ने झारखंड की पूर्व राज्यपाल और ओडिशा से आने वालीं आदिवासी नेता द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति चुनाव में उम्मीदवार बनाया है। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू को केन्द्रीय रिज़र्व पुलिस बल (CRPF) के जवानों से लैस ‘जेड प्लस (Z+)’ सुरक्षा प्रदान की है। एक वरिष्ठ अधिकारी का कहना हैं कि सशस्त्र दस्ते ने बुधवार तड़के मुर्मू (64) की सुरक्षा का जिम्मा संभाल लिया।

 

आपको बता दे कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पार्टी की संसदीय बोर्ड की बैठक के बाद एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में झारखंड की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू की राजद की ओर से राष्ट्रपति पद की प्रत्याशी होने की घोषणा की थी। इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए थे।

 

ये भी पढ़े-बिग ब्रेकिंग- सहकारिता विभाग के सभी अटैचमेंट किए गए निरस्त..

 

अधिकारियों ने कहा कि इस घोषणा के तुरंत बाद, केंद्रीय गृह मंत्रालय ने CRPF को मुर्मू की सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालने के लिए अपने ‘VIP’ सुरक्षा दल को तैनात करने का निर्देश दिया था।

 

 

 

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top