उत्तराखंड

ईश्वर के जिलाध्यक्ष बनने पर हाईकमान का जताया आभार

कांग्रेस नेता ईश्वर के जिलाध्यक्ष बनने पर हाईकमान का जताया आभार

रुद्रप्रयाग। कांग्रेस नेता ईश्वर सिंह बिष्ट को पार्टी का जिलाध्यक्ष बनाये जाने पर कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत एवं प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह का आभार व्यक्त करते हुए एक-दूसरे को मिष्ठान वितरित किया। श्री बिष्ट पिछले एक दशक से कांग्रेस पार्टी के लिए कार्य कर रहे हैं। उनकी पार्टी के प्रति निष्ठा और समर्पित भाव को देखते हुए हाईकमान ने उन्हें जिलाध्यक्ष का दायित्व सौंपा है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष के पद से पहले ईश्वर सिंह बिष्ट ने बूथ प्रभारी, न्याय पंचायत अध्यक्ष, ब्लाॅक अध्यक्ष, जिला सचिव, जिला महामंत्री एवं जिला संयोजक के पदों पर कार्य किया।

उन्हें जिलाध्यक्ष की कमान सौंपे जाने पर केदारनाथ विधायक मनोज रावत, जिला पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मी राणा, कांग्रेस राष्ट्रीय सदस्य सुमंत तिवाड़ी, पूर्व पालिका अध्यक्ष रेखा सेमवाल, देवेन्द्र झिंक्वाण, नगर अध्यक्ष खुशहाल रावत, केपी खन्ना, अशोक चैधरी, प्रदीप बगवाड़ी, अंकुर खन्ना, वीरेन्द्र बुटोला, वीरपाल रावत, शैलेन्द्र गोस्वामी, अनुसूया प्रसाद मलासी, हरीश गुसांई, वीरेन्द्र असवाल, शशि सेमवाल, नागेन्द्र पाल बिष्ट सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top