उत्तराखंड

पिथौरागढ़ आपदा- मृतक आश्रितों को मिलेगी पांच-पांच लाख रुपये की आर्थिक मदद, सीएम ने की घोषणा..

पिथौरागढ़ आपदा- मृतक आश्रितों को मिलेगी पांच-पांच लाख रुपये की आर्थिक मदद, सीएम ने की घोषणा..

खाद्यान्न दवा आदि की कमी नहीं होगी आपदा प्रभावित क्षेत्रों में..

 

 

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को आपदा प्रभावित गांव जुम्मा का निरीक्षण किया। उन्होंने आपदा में मृत व्यक्तियों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये और मुख्यमंत्री राहत कोष से एक-एक लाख रुपये देने की घोषणा की। सीएम का कहना हैं कि आगामी एक माह के लिए हवाई सेवा को बढ़ाया जाएगा। जरूरत पड़ी तो हवाई सेवा आगे भी जारी रहेगी। मंगलवार को भी लापता लोगों को मलबे में ढूंढने का काम जारी रहा।

 

रविवार की रात अतिवृष्टि से जुम्मा गांव के जामुनी और नालपोली तोक में सात घर जमींदोज हो गए थे। इनके मलबे में सात लोग दब गए थे। तीन किशोरियों समेत पांच लोगों के शव सोमवार को बरामद कर लिए गए थे लेकिन मलबे में दबे किशोरियों के चाचा-चाची अभी तक नहीं मिले हैं।

 

मंगलवार को धारचूला पहुंचे सीएम पुष्कर धामी ने आपदा प्रभावितों को आश्वस्त करते हुए कहा कि सरकार दु:ख की इस घड़ी में उनके साथ खड़ी है। उनकी हर संभव मदद की जाएगी। उन्होंने आपदा में जोगा सिंह की तीन बेटियों की अकाल मृत्यु पर शोक जताते हुए जोगा सिंह को आर्थिक सहायता के चेक देकर भविष्य में भी हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का कहना हैं कि आपदा प्रभावित क्षेत्रों में जन जीवन सामान्य करने की सबसे बड़ी चुनौती है। आपदा प्रभावित क्षेत्रों में खाद्यान्न, दवा आदि की कमी नहीं होने दी जाएगी। साथ ही आपदा में ध्वस्त पैदल रास्तों और सड़कों को ठीक कर कनेक्टिविटी सहीं करने के प्रयास किए जाएंगे।
चंद्र सिंह के बड़े भाई जोगा सिंह ने पत्नी और दो बेटों के साथ सुरक्षित स्थान की ओर भागकर जान बचाई थी। मकान ध्वस्त होने से जुम्मा के नर सिंह, जयमती, दीया और अंजली घायल हो गई थी।

 

जुम्मा गांव के ही नालपोली तोक में सास-बहू मलबे में दब गईं थी। इसके अलावा, सुनीता देवी पत्नी दीपक सिंह और पार्वती देवी पत्नी लाल सिंह भी मकान ध्वस्त होने से मलबे में दब गए थे। जामुनी तोक के जोगा सिंह की तीन पुत्रियों संजना, रेनू व शिवानी के अलावा जामुनी की ही सुनीता देवी और नालपोली तोक की पार्वती देवी के शव बरामद हो गए थे। मलबे में दबे जामुनी तोक के चंद्र सिंह और उनकी पत्नी हाजरी देवी की ढूंढखोज की जा रही है। घायलों को उपचार के लिए हेलीकॉप्टर से धारचूला लाया गया है।

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top