उत्तराखंड

रैणी गांव के निकट नदी से 1 महिला का शव हुआ बरामद..

रैणी गांव के निकट नदी से 1 महिला का शव हुआ बरामद..

उत्तराखंड: चमोली जनपद के आपदा प्रभावित क्षेत्रों में लापता व्यक्तियों की खोजबीन लगातार जारी है। बुधवार को रैणी गांव के निकट नदी से 01 महिला का शव बरामद हुआ। जिला आपदा कन्ट्रोल रूम से मिली जानकारी के अनुसार आपदा में लापता 204 लोगों में से अब तक 77 लोगों के शव और 35 मानव अंग बरामद किए जा चुके है तथा 127 अभी लापता चल रहे है। अब तक मिले शवों में से 46 की शिनाख्त की जा चुकी है।

 

ऋषिगंगा की आपदा के बाद से रैणी और तपोवन क्षेत्र में चलाए जा रहे खोज अभियान पर स्थानीय लोगों ने सवाल खड़े किए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि ऋषिगंगा पावर हाउस साइट में खोज अभियान नहीं चलाया गया, जिस कारण कई शव अभी भी मलबे में ही दबे हुए हैं। रैणी गांव निवासी पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य संग्राम सिंह और पूरण सिंह राणा का कहना है कि स्थानीय लोग शुरू से प्रशासन से इस क्षेत्र में लापता की तलाश की मांग कर रहे हैं। खोज अभियान में हो रही लापरवाही के कारण अब कुत्तों को जहां शव दिखे वह शवों को नोचने लग गए हैं। वहीं, एसडीएम जोशीमठ कुमकुम जोशी का कहना है कि जहां-जहां लोगों ने कहा, वहां खोज अभियान चलाया गया। पावर हाउस साइट में दलदल था, बचाव कर्मियों की सुरक्षा को भी देखना था, उनकी सुरक्षा को देखते हुए वहां खोज अभियान नहीं चलाया।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top