उत्तराखंड

डीआईजी नौटियाल को तटरक्षक पदक मिलने पर जनपद में खुशी की लहर..

डीआईजी नौटियाल को तटरक्षक पदक मिलने पर जनपद में खुशी की लहर..

परकंडी निवासी हिमांशु नौटियाल को मिला असाधारण समर्पण एवं उत्कृष्ठ सेवा के लिए तटरक्षक पदक..

 

 

 

 

 

 

ऊखीमठ तहसील के परकंडी गांव निवासी भारतीय तटरक्षक बल (भारतीय कोस्ट गार्ड) में डीआईजी हिमांशु नौटियाल को असाधारण समर्पण एवं उत्कृष्ठ सेवा के लिए तटरक्षक पदक मिलने से जनपद में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है।

 

 

 

 

 

रुद्रप्रयाग। ऊखीमठ तहसील के परकंडी गांव निवासी भारतीय तटरक्षक बल (भारतीय कोस्ट गार्ड) में डीआईजी हिमांशु नौटियाल को असाधारण समर्पण एवं उत्कृष्ठ सेवा के लिए तटरक्षक पदक मिलने से जनपद में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है। उन्हें यह पदक गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर भारत की महामहिम राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू द्वारा छः अन्य भारतीय तटरक्षक कर्मियों के साथ यह पदक दिया गया।

ये पुरस्कार 26 जनवरी 1990 से हर साल गणतंत्र दिवस और स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भारतीय तटरक्षक बल के कर्मियों को दिए जा रहे हैं। इस वर्ष देश के 6 भारतीय तटरक्षक कर्मियों को राष्ट्रपति का तटरक्षक पदक (पीटीएम) और तटरक्षक पदक (टीएम) से सम्मानित किया। जिसमें आईजी आनन्द प्रकाश बडोला को विशिष्ट सेवा के लिए, कमाडेण्ट दुर्गेश चन्द्र तिवारी, ऋषि एवं मोहित को शौर्य के लिए तथा डीआईजी हिमांशु नौटियाल एवं संतलाल को उत्कृष्ट सेवा के लिए तटरक्षक पदक से सममानित किया गया है। डीआईजी हिमांशु नौटियाल मूल रूप से रुद्रप्रयाग जनपद के परकंडी गाँव के निवासी है। इनके पिता केशवानंद नौटियाल एसएसबी में सूबेदार पद पर रहे हैं। इनकी बहिन डॉक्टर सर्वेश्वरी नौटियाल चंदोला सेवानिवृत्त होकर देहरादून में रहती है।

इन्होंने इण्टर तक की पढ़ाई गुरू रामराय कालेज से 1988 में एवं डी बी एस कॉलेज देहरादून से बीएससी की पढ़ाई 1990 में की। वर्ष 1991 में वे भारतीय तटरक्षक में शामिल हुए। उन्होंने अपने तीन दशक के कार्यकाल के दौरान विभिन्न श्रेणी के पोतो एवं तटीय स्टेशनों की कमान सम्भाली है और वर्तमान में कोलकत्ता कोस्ट गार्ड में डीआईजी के पद पर कार्यरत है।

डीआईजी हिमांशु नौटियाल को तटरक्षक पदक मिलने पर केदारनाथ विधायक शैलारानी रावत, विधायक रूद्रप्रयाग भरत चौधरी, जिपं अध्यक्ष अमरदेई शाह, पूर्व विधायक आशा नौटियाल, पूर्व विधायक मनोज रावत, पूर्व जिपंअ चंडी प्रसाद भट्ट, जिपं उपाध्यक्ष सुमन्त तिवारी, पूर्व दायित्वधारी अशोक खत्री, प्रमुख ऊखीमठ श्वेता पाण्डेय, अगस्त्यमुनि विजया देवी, जखोली प्रदीप थपलियाल, जिपंस परकडी, जिपंस कुलदीप कंडारी, भाजपा जिलाध्यक्ष महावीर पंवार, जिलाध्यक्ष कांग्रेस कुंवर सजवाण, पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा दिनेश उनियाल, सांसद प्रतिनिधि श्रीनन्द जमलोकी, प्रधान संगठन के पूर्व अध्यक्ष विक्रम नेगी, पूर्व प्रमुख ममता नौटियाल, भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष कुंवरी देवी, उपाध्यक्ष सुमन जमलोकी, अनूप सेमवाल, व्यापार संघ अध्यक्ष अगस्त्यमुनि नवीन बिष्ट समेत बड़ी संख्या में जनपदवासियों ने प्रसन्नता व्यक्त की है।

 

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top