उत्तराखंड

स्थायी राजधानी गैरसैंण की मांग को लेकर 300 किमी की पद यात्रा शुरू….

स्थायी राजधानी गैरसैंण की मांग….

राष्ट्रीय आदर्श पार्टी ने केंद्र सरकार का पुतला फूंका….

देहरादून : स्थायी राजधानी गैरसैंण को बनाने की मांग को लेकर उत्तराखंड युवा शक्ति संगठन ने तीन सौ किलोमीटर की पदयात्रा आरंभ कर दी। घंटाघर स्थित स्वर्गीय इंद्रमणि बडोनी की प्रतिमा से देहरादून से गैरसैंण के लिए संगठन की पदयात्रा आरंभ हुई। गैरसैण राजधानी के लिए यह संकल्प यात्रा देहरादून से चलकर ऋषिकेश, देवप्रयाग, श्रीनगर, रुद्रप्रयाग, कर्णप्रयाग आदि जगहों से होते हुए गैरसैंण पहुंचेगी। यात्रा में शामिल 10 यात्रियों को गैरसैंण राजधानी निर्माण अभियान, युवा आह्वान आदि संगठनों के लोगों को फूलमाला पहनाकर रवाना किया।

इस मौके पर उत्तराखंड युवा शक्ति संगठन के प्रमुख राकेश नाथ ने कहा कि उत्तराखंड राज्य की कल्पना बगैर गैरसैंण को स्थायी राजधानी बनाए अधूरी है। उन्होंने विभिन्न आंकड़ों का हवाला देते हुए खस्ताहाल स्वास्थ्य सुविधाओं, पलायन, स्कूलों के बंद होने, पहाड़ के संसाधनों पर बाहरी लोगों के कब्जे आदि को प्रदेश के लिए घातक बताया।

गैरसैंण राजधानी निर्माण अभियान के नीति प्रभाग प्रमुख मनोज ध्यानी ने कहा कि गैरसैंण राजधानी के लिए यात्रा पर निकले यात्री एक इतिहास रच रहे हैं। इससे जनता के बीच इस मुद्दे को ले जाना आसान होगा। पदयात्रियों में राकेश नाथ, प्रकाश जोशी, देवेंद्र सिंह नेगी, महेंद्र रावत, विनोद नाथ, वीएस ग्वाल आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे।

राष्ट्रीय आदर्श पार्टी ने ट्रैफिक मोटर वाहन कानून में संशोधन के खिलाफ केंद्र सरकार का पुतला फूंका। पार्टी के कार्यकर्ता ट्रांसपोर्ट नगर में एकत्र हुए। यहां वक्ताओं ने कहा कि इस संशोधन से मध्यम व निम्न तबका प्रभावित हुआ है। यह तबका बामुश्किल महीने भर में 10-15 हजार रुपये कमा कर परिवार का भरण-पोषण करता है।

उन्होंने कहा कि ऐसे में यदि किसी व्यक्ति का गलती से कोई दस्तावेज छूट गया तो 20-25 हजार रुपये का चालान होगा। आरोप लगाया कि नए कानून की आड़ में पुलिस भी लोगों को डरा-धमकाकर वसूली कर रही है। इस मौके पर गुस्साए लोगों ने केंद्र सरकार का पुतला फूंका। पुतला दहन करने वालों में एसएस कटारिया, प्रवीण गुप्ता, चमन सिंह, कपिल वर्मा आदि मौजूद थे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top