सात सूत्रीय मांगों को लेकर 108 आपतकालीन सेवा कर्मचारियों ने 26 जुलाई से पूर्ण कार्यबहिष्कार का निर्णय लिया गया।
रुद्रप्रयाग। कर्मचारियों की कार्य अवधि 12 घंटे से घटाकर 8 घंटे करने समेत सात सूत्रीय मांगों को लेकर 108 आपतकालीन सेवा कर्मचारियों ने 26 जुलाई से पूर्ण कार्यबहिष्कार का निर्णय लिया गया।
संगठन के प्रदेश सचिव विपिन चन्द्र जमलोकी ने डीएम को दिए ज्ञापन में कहा कि 108 सेवा कर्मचारी पिछले लंबे समय से 108 आपातकालीन सेवा के साथ ही खुशियों की सवारी सेवा का संचालन करते आ रहे हैं, लेकिन उन्हें इसके बदले में न्यून मानदेय दिया जा रहा है। उन्होंने जीवीके कंपनी पर मानसिक व आर्थिक शोषण करने का आरोप भी लगाया है।
उन्होंने 108 सेवा में ठेकेदारी प्रथा बंद करने, कर्मचारियों के कार्य अवधि 12 घंटे के बजाय 8 घंटे करने, कर्मचारियों को सम्मानजनक वेतन देने, फील्ड कर्मचारियों की एक निश्चित सेवा नियमावली बनाने, फील्ड कर्मचारियों के पीएफ कटौती की जांच तत्काल प्रभाव से करने एवं पुराने एंबुलेंस वाहनों के स्थान पर नए एंबुलेंस वाहनों के संचालन करने की मांगे शामिल हैं। कहा कि यदि शीघ्र उनकी उक्त मांगों पर कोई कार्रवाई नहीं होती है, तो 26 जुलाई से 108 कर्मचारियों को कार्यबहिष्कार व अनिश्चतकालीन हड़ताल के लिए बाध्य होना पडेगा।