देश/ विदेश

महिला की हत्या कर जंगल में फेंका शव..

महिला की हत्या कर जंगल में फेंका शव..

देश-विदेश: उत्तर प्रदेश में बदायूं जिले के वजीरगंज इलाके में एक महिला की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। उसका शव गांव के बाहर जंगल में पड़ा मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया है। मृत महिला की मां की ओर से मृतका के पति, सास-ससुर समेत पांच लोगों के खिलाफ हत्या के मामले की शिकायत दर्ज कराई गई है। फिलहाल पुलिस आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी गई है।

 

वजीरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम रूपपुरा निवासी उमेश की पत्नी मिथलेश सोमवार रात शौच जाने की बात कहकर घर से निकली थीं। जब वह देर रात घर नहीं लौटी तो परिवार वालों ने उसको ढूंढ़ना शुरू किया। पति उमेश और देवर संजीव देर रात तक महिला को तलाशते रहे, लेकिन महिला का कुछ पता नहीं चला। उमेश के मुताबिक जब उसकी पत्नी नहीं मिली तो वह रात में अपनी ससुराल ग्राम इमलिया गए। वहां भी महिला नहीं पहुंची थी।

 

उधर, मंगलवार सुबह करीब दस बजे उसी गांव का एक व्यक्ति अपने मवेशी चराने गया। जहा एक खेत में महिला की लाश देखकर उसके होश उड़ गए। उसकी सूचना पर ग्राम प्रधान मौके पर गए। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।

महिला की लाश खेत में फैले होने की चर्चा पर महिला के परिजन भी पहुंच गए और शव की शिनाख्त की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस दौरान चर्चा रही कि महिला की दुष्कर्म के बाद हत्या की गई है। उसके गले में दुपट्टा कसा हुआ मिला है। जिससे माना जा रहा है कि उसकी हत्या गला घोंटकर की गई होगी।

 

जिसकी सूचना पर इमलिया गांव से मिथलेश की मां और पिता भी वह पहुंच गए। महिला की माँ ने मिथलेश के पति, सास-ससुर, देवर और उसकी पत्नी के खिलाफ हत्या के आरोप में एफआईआर दर्ज कराई है। जिस पर पुलिस ने पति, देवर और ससुर को हिरासत में ले लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। इसके साथ ही पुलिस ने महिला के शव का पैनल में पोस्टमार्टम कराने की तैयारी शुरू कर दी है।

अक्सर बिना बताए घर से चली जाती थी मिथलेश..

मिथलेश अक्सर बिना बताए घर से चली जाती थी। उसके परिवार वालों और गांव के लोगों के मुताबिक महिला के तीन बच्चे हैं। ससुराल वाले जब भी उसे टोकते थे, तो वह उन्हें पुलिस से पकड़वाने की धमकी दे देती थी। इससे ससुराल वाले शांत रह जाते थे। शायद यही वजह रही कि रात भी ससुराल वालों ने उसे नहीं टोका।

 

मोबाइल की आखिरी कॉल खोलेगी राज..

महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने ससुराल वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है, लेकिन अभी इसमें पुष्टि नहीं हुई हैं,कि उसकी हत्या पति और उसके परिवार वालों ने की है। पति ये भी बता रहा है कि उसके फोन पर किसी की कॉल आई थी। उसके बाद वह बात करते हुए घर से निकल गई थी। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है। पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि आखिर महिला को किसने फोन करके बुलाया था। जिससे कई राज सामने आएंगे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top