लालच में आकर बहू ने तबाह कर दिया पूरा परिवार..
देश-विदेश : उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में एक ऐसा वारदात सामने आया है, जिसके बारे में पढ़कर आप भी दंग रह जाएंगे। यहां पुलिस ने परिवार की एक ऐसी बहू को गिरफ्तार किया है, जिसने अपनी मां के साथ मिलकर अपने ससुराल वालो को ही लूट लिया। पुलिस ने मां-बेटी दोनों को अपने हिरासत में ले लिया है।
जानकारी के अनुसार महिला को पता लगा कि उसके ससुराल वालों के पास काफी नगदी और जेवरात रहते हैं। इस बात को लेकर उसने अपनी मां से लूट की योजना बना ली। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले ही बहू ,मां और उनके साथियों ने घर में लूट की वारदात को अंजाम दे दिया था।
पुलिस को जब लूट की खबर दी गई तो जांच के दौरान ससुराल वालों ने बताया कि लूट में एक महिला और बदमाश शामिल थे। लूटने वाले बदमाशों ने परिवार के सभी लोगों को जहर भी दिया। पुलिस ने सर्वलाइंस और मुखबिर के जरिए जब गहनता से जांच की तो लुटेरी बहू की सच्चाई सामने आई कि लूट के दौरान जो महिला शामिल थी वो कोई और नहीं उनकी खुद की बहू थी। पुलिस ने आरोपी बहू और उसकी मां को अपने हिरासत में ले लिया, और बाकी लोगों की तलाश में जारी है।