देश/ विदेश

झगड़े में सास-बहू ने काटा एक-दूसरे का गला..

झगड़े में सास-बहू ने काटा एक-दूसरे का गला..

देश-विदेश: मध्यप्रदेश के जबलपुर जिला मुख्यालय से 45 किमी दूर नुनसर के जरोंद गांव में बुधवार को रिश्तों का कत्लेआम कर दिया गया। यहां सास-बहू के झगड़े में जमकर हथियार चले। दोनों ने एक-दूसरे का गला काटा। इसमें बेटा भी चपेट में आ गया। सास-बहू के बीच झगड़ा हुआ। दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि झगड़े में एक-दूसरे का गला काट दिया, जिस वजह से सास की मौके पर ही मौत हो गई।  जबकि बेटा और बहू दोनों गंभीर रूप से घायल हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

दरअसल, 75 साल की विधवा मोंगा बाई विश्वकर्मा के साथ उनका बेटा राजेंद्र उर्फ गुड्डा और बहू रेखा उर्फ अर्चना रहते हैं। राजेंद्र के दो बेटे 10 वर्षीय कार्तिक और ढाई साल का बेटा मुन्ना है। दोनों बच्चे बुधवार की सुबह बाहर खेल रहे थे। घर में राजेंद्र, उनकी पत्नी अर्चना और मां मोंगा बाई थे। पुलिस को पड़ोसियों ने बताया कि सुबह करीब 10 बजकर 15 मिनट पर अर्चना चीखती हुई बाहर निकली। उसका गला कटा हुआ था और खून बह रहा था।

 

 

बेटा भी खून से लथपथ बाहर आया..

जब तक गांव वाले पूरे मसले को समझ पाते, उतनी देर में राजेंद्र भी घर से बाहर निकला। उसका गला भी कटा हुआ था। खून से लथपथ राजेंद्र बाहर आकर बेहोश हो गया। जब गांव के लोग घर के अंदर गए तो उन्होंने देखा मोंगा बाई का भी गला कटा हुआ था। लोगों ने एंबुलेंस को बुलाया और तीनों को पाटन अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर डॉक्टरों ने मोंगा बाई को मृत घोषित कर दिया। वहीं, राजेंद्र और उसकी पत्नी अर्चना को मेडिकल अस्पताल के लिए रैफर कर दिया गया।

इस घटना का पूरा सच गांव वालों को नहीं पता था। पुलिस ने जब पूछताछ की तो पता चला कि मोंगाबाई और बहू अर्चना अक्सर लड़ा करते थे। इसे लेकर आए दिन घर में कलह होता था। पुलिस इस मामले को दो एंगल से देख रही है। घर में पुलिस को धारदार हंसिया मिली है, जिसकी मुठिया पर खून लगा हुआ था, लेकिन धार पर कोई निशान नहीं है।

 

 

इस संबंध में एएसपी शिवेस सिंह बघेल ने बताया कि मामले की सूचना मिलते ही वह भी घटना स्थल पर गए थे। उन्हें वहां सास,बहू व बेटे का गला कटा हुआ मिला था। तीनों का गला किसने काटा यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top