उत्तराखंड

पुराने घर की मरम्मत के दौरान दंपती की मौत..

पुराने घर की मरम्मत के दौरान दंपती की मौत..

उत्तराखंड: बागेश्वर के कपकोट के जगथाना में पुराने घर की मरम्मत के दौरान मिट्टी के टीले के नीचे दबने से दंपती की मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर दोनों के शव परिजनों को सौंप दिए हैं।

ग्रामीणों के अनुसार जगथाना निवासी देवेंद्र सिंह पुत्र जसौद सिंह और उनकी पत्नी गीता देवी मंगलवार को घर बनाने के लिए मिट्टी खोद रहे थे। इस दौरान मिट्टी का टीला ढह गया जिससे दोनों मिट्टी के नीचे दब गए। जब दोनों शाम पांच बजे तक घर नहीं पहुंचे तो परिजनों के साथ ही गांव वालो ने भी इनकी खोजबीन करना शुरू की। इनके मिट्टी खोदने के औजार मिट्टी के टीले के पास पड़े मिले। इस पर लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस के साथ ही तहसील प्रशासन को दी।

 

सूचना मिलते ही राजस्व पुलिस कर्मी और एसडीआरएफ की टीम, कपकोट से नायब तहसीलदार पूजा शर्मा, मौके के लिए रवाना हुई। कड़ी मशक्कत के बाद रात करीब एक बजे दोनों के शव मिट्टी के नीचे से निकाले गए। पुलिस ने बुधवार को पंचनामा भरकर दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिए। और पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए। ग्रामीणों के अनुसार देवेंद्र सिंह मुंबई में नौकरी करता था। लेकिन लॉकडाउन के बाद वह मुंबई से घर लौटा था।

 

ग्रामीणों के अनुसार इन दिनों देवेंद्र अपने पुराने मकान की मरम्मत करा रहा था। देवेंद्र और उसकी पत्नी गीता देवी इसी के लिए मिट्टी खोदने गए थे। देवेंद्र का नौ साल का लड़का और दो साल की बेटी है। दंपती की मौत के बाद ये दोनों बच्चे अनाथ हो गए हैं। हादसे के बाद से गांव में शोक की लहर है। लोगों ने सरकार और प्रशासन से देवेंद्र के बच्चों के पालन पोषण की व्यवस्था कराने की मांग भी की है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top