उत्तराखंड

चमोली में क्‍वारंटाइन सेंटर में एक बुजुर्ग की हुई मौत…

चमोली में क्‍वारंटाइन सेंटर में एक की मौत..

उत्तराखंड : चमोली जिले के थराली तहसील के ल्वाणी प्राथमिक विद्यालय क्वारंटाइन सेंटर में रह रहे एक 80 वर्षीय बुजुर्ग की रविवार को मौत हो गई। वे पांच दिन पहले ही चंडीगढ़ से लौटने के बाद क्‍वारंटीन सेंटर में रह रहे थे।

स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार को 1134 सैंपल की जांच रिपोर्ट मिली है। जिनमें 1074 निगेटिव जबकि 60 की रिपोर्ट पॉजिटिव है। टिहरी में सर्वाधिक 23 मामले आए हैं। जिनमें आठ पुणो, छह गाजियाबाद, चार केरल और एक मुंबई से लौटा शख्स है। चार स्थानीय लोगों की भी रिपोर्ट पॉजिटिव है।

देहरादून में 12 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव है। इनमें दो सैन्यकर्मी शामिल हैं। जबकि एक उत्तर प्रदेश के कासगंज, एक चित्रकूट, एक गुरुग्राम व एक मुंबई से लौटा शख्स है। दो अन्य की ट्रेवल हिस्ट्री पता की जा रही है। यूएसनगर में दिल्ली से लौटे चार लोग संक्रमित मिले हैं। पौड़ी में 9 नए मामले हैं। इनमें चार दिन पहले कोटद्वार में कौड़िया चेकपोस्ट में कार में मृत मिले व्यक्ति की भी रिपोर्ट पॉजिटिव है।

इसके अलावा दिल्ली, महाराष्ट्र, गुरुग्राम से लौटे एक-एक व्यक्ति में भी कोरोना की पुष्टि हुई है। एक व्यक्ति पूर्व में कोरोना पॉजिटिव शख्स के संपर्क में आकर संक्रमित हुआ। जबकि एक शख्स की ट्रेवल हिस्ट्री अभी पता नहीं चल पाई है। हरिद्वार में दिल्ली से लौटे चार लोग पॉजिटिव मिले हैं। चमोली में दिल्ली से लौटे 2 व मुंबई से लौटा एक शख्स संक्रमित मिला है। उत्तरकाशी में मुंबई से लौटे चार लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। जबकि रुद्रप्रयाग में भी एक नया मामला है। जिन 130 मरीजों को शनिवार को डिस्चार्ज किया गया उनमें 93 टिहरी, 13 देहरादून, आठ हरिद्वार, आठ बागेश्वर, छह चंपावत व दो यूएस नगर से हैं।

प्रदेश में अब तक कोरोना के 1788 मामले आए हैं। जिनमें 1079 ठीक हो चुके हैं। कोरोना पॉजिटिव आठ मरीज राज्य से बाहर चले गए हैं। जबकि कोरोना संक्रमित 24 लोगों की मौत भी हो चुकी है। वर्तमान में प्रदेश में 667 एक्टिव केस हैं।

दो सैन्यकर्मी, अमेरिकी महिला व बेटा संक्रमित

शनिवार को दून में दो सैन्यकर्मी भी कोरोना पॉजिटिव आए हैं। सेना से जुड़े किसी व्यक्ति के कोरोना संक्रमित होने का प्रदेश में यह चौथा मामला है। इसके पहले टू-टू बटालियन के एक सूबेदार व सेना की एक महिला डॉक्टर संक्रमित हो चुके हैं। इसके अलावा अमेरिकी मूल की एक महिला और उसके बेटे में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। उनको दून अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाद में महिला के कहने पर उसे व बेटे को राजपुर रोड स्थित एक होटल में भर्ती किया गया।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top