देश/ विदेश

ब्रेकिंग न्यूज़- देश में आज से संपूर्ण लॉकडाउन, पढ़िए पूरी खबर..

ब्रेकिंग न्यूज़- देश में आज से संपूर्ण लॉकडाउन, पढ़िए पूरी खबर..

देश-विदेश: दिल्ली, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में रविवार को लॉकडाउन और कोरोना कर्फ्यू की अवधि 17 मई तक बढ़ा दी गई।इसके साथ ही देश के बड़े हिस्सों में सख्त पाबंदियां लागू हैं। तमिलनाडु, राजस्थान और पुडुचेरी में सोमवार से दो हफ्ते का लॉकडाउन शुरू होगा। वही कर्नाटक में भी लॉकडाउन जैसी पाबंदी 24 मई तक प्रभावी रहेगी। केरल में भी शनिवार से नौ दिन के लिए पूर्ण लॉकडाउन लगाया गया है।

 

आपको बता दे कि पूर्वोत्तर में मिजोरम सरकार ने सोमवार से सात दिन के लिए पूर्ण लॉकडाउन लागू कर दिया हैं। जबकि सिक्किम में लॉकडाउन जैसी पाबंदी 16 मई तक जारी रहेगी। उत्तराखंड सरकार ने 11 मई से 18 मई तक कड़ा कोविड कर्फ्यू लगाने का फैसला किया है।

 

दिल्ली में मेट्रो सेवा बंद..

लॉकडाउन बढ़ाने की घोषणा करते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले कुछ दिनों में कोविड-19 के मामलों और संक्रमण की दर में कमी आई है, लेकिन महामारी की मौजूदा लहर में किसी भी प्रकार की ढिलाई अब तक हासिल की गई कामयाबी को खत्म कर देगी। इसी दौरान दिल्ली में मेट्रो ट्रेन सेवाएं निलंबित रहेंगी साथ ही सार्वजनिक स्थानों पर विवाह समारोहों के आयोजन पर रोक रहेगी।

 

वही उत्तर प्रदेश में पहले सोमवार सुबह सात बजे कर्फ्यू खत्म होना था। उत्तर प्रदेश के सूचना विभाग के अपर मुख्य सचिव नवनीत सहगल का कहना हैं कि राज्य में लागू कोरोना कर्फ्यू के सकारात्मक नतीजे आए हैं और इससे संक्रमण की कड़ी को तोड़ने में मदद भी मिली है। कोविड-19 के मामलों में कमी आई है। जिसको देखते हुए अब 17 मई की सुबह सात बजे तक कर्फ्यू बढ़ाने का फैसला किया गया है।

 

10 राज्यों में 71 फीसदी मामले..

हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने लॉकडाउन बढ़ाने की घोषणा की और कहा कि राज्य में संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए सख्त कदम उठाए जाएंगे। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना हैं कि महाराष्ट्र, कर्नाटक और दिल्ली उन 10 राज्यों में शामिल हैं जहां पर रविवार को सामने आए 4,03,738 मामलों में से 71.75 प्रतिशत मरीज हैं।

 

इन 10 राज्यों की सूची में शामिल अन्य राज्य केरल, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश, आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल, राजस्थान और हरियाणा हैं। मंत्रालय ने आगे कहा कि महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 56,578 नए मरीजों की पुष्टि हुई है जिसके बाद कर्नाटक में 47,563 और केरल में 41,971 मामले मिले हैं।

 

भारत में उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 37,36,648 हो गई है जो कुल संक्रमितों का 16.76 प्रतिशत है। मंत्रालय ने कहा कि महाराष्ट्र, कर्नाटक, राजस्थान, आंध्र प्रदेश, गुजरात, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, केरल, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, बिहार, मध्य प्रदेश में देश के 82.94 प्रतिशत उपचाराधीन संक्रमित हैं।

 

इसके अलावा, पिछले 24 घंटे में 4,092 मौतें हुई हैं। इनमें से 74.93 प्रतिशत मरीजों की मृत्यु 10 राज्यों में हुई हैं। महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 864 लोगों की जान गई है। इसके बाद कर्नाटक में 482 लोगों की मौत हुई है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top