उत्तराखंड

उत्तराखंड पुलिस का सराहनीय कार्य गरीब महिला की पुत्री के विवाह में पुलिस ने की मदद..

गरीब लड़की के विवाह में पुलिस ने की मदद…

निजी संसाधनों से उपलब्ध कराई कुछ खाद्यान सामग्री..

रुद्रप्रयाग। रुद्रप्रयाग पुलिस आर्थिक रूप से कमजोर लोगों की मदद के लिये आगे आ रही है और बेसहारा लोगों की पुत्री के विवाह में खद्यान सामग्री देकर मानवता की मिलशाल कायम कर रही है।

दरअसल, थाना सोनप्रयाग के अंतर्गत त्रियुगीनारायण निवासी श्रीमती रूपदेई देवी पत्नी स्व. श्याम लाल का परिवार काफी गरीब है तथा परिवार के मुखिया की मृत्यु करीब 20-25 साल पहले हो गई है। गांव में ही मजदूरी करके व घास काट कर रूपदेई द्वारा स्वयं का व परिवार का जीवन यापन किया जा रहा है।

इनके घर की आर्थिक स्थिति काफी खराब है। महिला ने प्रभारी निरीक्षक सोनप्रयाग होशियार पंखोली को बताया कि आगामी 16 जुलाई 2020 को उनकी सुपुत्री का विवाह संपंन होना है और संभव हो सके तो विवाह के लिये पुलिस के स्तर से कुछ मदद की जाय। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली सोनप्रयाग द्वारा महिला को कुछ मदद किए जाने का भरोसा दिलाया गया।

प्रभारी निरीक्षक कोतवाली सोनप्रयाग होशियार सिंह पंखोली, वरिष्ठ उप निरीक्षक कोतवाली सोनप्रयाग मुकेश थलेड़ी व सोनप्रयाग पुलिस कार्मिकों द्वारा विवाह समारोह में उपस्थित मेहमानों व बारातियों की भोजन व्यवस्था के लिये निजी व्यय से 45 कीलो आटा, 60 कीलो चावल , 1 टिन तेल, 5 कीलो चीनी, 2 कीलो चाय पत्ती, आवश्यक मात्रा में मसाले नमक इत्यादि आदि खाद्य सामग्री जरूरतमंद परिवार को उपलब्ध कराई गई।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top