उत्तराखंड

घंटाकर्ण मंदिर से सीएम की बड़ी घोषणाएं,पढ़िए पूरी खबर..

घंटाकर्ण मंदिर से सीएम की बड़ी घोषणाएं,पढ़िए पूरी खबर..

 

 

 

उत्तराखंड: नरेंद्र नगर में घंटाकर्ण मंदिर पहुंचकर घण्डियाल देवता के दर्शन एवं पूजा अर्चना की सीएम पुष्कर सिंह धामी ने। घंटाकर्ण मंदिर में अनेक विकास कार्य किए गए हैं, जिससे इस मंदिर की शोभा और भव्यता देखते ही बनती है। इसका श्रेय जिला पंचायत अध्यक्ष सोना सजवाण को जाता है। उन्होंने कड़े संघर्ष के बाद करीब 2 किलोमीटर खड़ी चढ़ाई तक पेयजल पहुंचाने का काम किया, जो कि उत्तराखंड में अपने तरह का पहला बड़ा काम है। सीएम वहां पहुंचे तो विकास कार्यों की खूब तारीफ की।

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि देव भूमि उत्तराखंड पूरी दुनिया में अपनी धार्मिक संस्कृति के लिए प्रसिद्ध है। यहां हर क्षेत्र में भगवान का निवास है और सरकार यहां के मंदिरों और देवस्थलों को बचाने को लेकर बेहद गंभीर है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आने वाले समय में उत्तराखंड अपने देवस्थलों के कारण धार्मिक तीर्थाटन में देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य होगा। यहां के कण-कण में भगवान का वास है। देव भूमि के पवित्र स्थलों के सौंदर्यीकरण के लिए सरकार लगातार काम कर रही है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बीते शुक्रवार को नरेंद्र नगर विधानसभा में स्थित घंटाकर्ण मंदिर में पूजा अर्चना की और प्रदेश की खुशहाली की प्रार्थना की। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने घंटाकर्ण धाम में ठाकुर भगत सिंह सजवाण की मूर्ति स्थल का भी भूमि पूजन किया। इस अवसर पर सीएम ने 16 लाख 50 हजार की लागत से बने घंटाकर्ण पंपिंग योजना, 10 लाख की लागत से बने विश्रामगृह, 75 लाख की लागत से बने रेन शेल्टर और 50 लाख की लागत से बने एक अन्य विश्रामगृह का शिलान्यास भी किया। नरेंद्र नगर विधानसभा के घंटाकर्ण मंदिर में लोकार्पण करने के बाद सीएम पुष्कर सिंह धामी ने जनता को संबोधित करने के दौरान द्वारा कई अहम घोषणाएं की।

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top