उत्तराखंड

आज राष्ट्रपति चुनाव के नामांकन में शामिल होंगे सीएम धामी..

आज राष्ट्रपति चुनाव के नामांकन में शामिल होंगे सीएम धामी..

सीएम धामी के दिल्ली दौरे का आज तीसरा दिन..

 

 

 

 

 

 

 

सीएम पुष्कर सिंह धामी आज शुक्रवार को राष्ट्रपति चुनाव के लिए एनडी प्रत्याशी द्रोपदी मुर्मू के नामांकन में शामिल होंगे। इससे पहले सीएम ने प्रधानमंत्री व केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात की।

 

उत्तराखंड: सीएम पुष्कर सिंह धामी आज शुक्रवार को राष्ट्रपति चुनाव के लिए एनडी प्रत्याशी द्रोपदी मुर्मू के नामांकन में शामिल होंगे। इससे पहले सीएम ने प्रधानमंत्री व केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात की। जिसके बाद वह भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से भेंट करने पहुंचे। शिष्टाचार भेंट के दौरान उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष को प्रदेश सरकार के कामकाज की जानकारी दी।

 

भेंट के दौरान उन्होंने प्रदेश सरकार के कामकाज से लेकर तमाम राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर चर्चा की। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री की राष्ट्रीय अध्यक्ष से प्रदेश सरकार में आने वाले दिनों में बांटे जाने वाले दायित्वों पर भी चर्चा की।

 

उनका कहना है कि उनकी सरकार ने चुनाव दृष्टि पत्र के आधार पर विकास का एजेंडा तय किया है और इसके अनुरूप अब कई अहम निर्णय लिए जा चुके हैं। मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय अध्यक्ष चारधाम यात्रा में भारी संख्या में उमड़े श्रद्धालुओं और उनके लिए जुटाई गई सुविधाओं की जानकारी दी। जिसमें उन्होंने कहा कि सरकार ने श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य और अन्य सुविधाओं के लिए विशेष इंतजाम किए हैं।

यात्रा को और अधिक सुविधाजनक बनाए जाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना के बारे में भी जानकारी दी। जिसमें उन्होंने कहा कि सैनिक बहुल उत्तराखंड में इस योजना से राज्य के युवा उत्साहित हैं और उन्होंने इसका स्वागत किया है।

 

 

 

 

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top