उत्तराखंड

उत्तरकाशी में तबाही के बाद अब टिहरी में बादलों का कहर, कई घर मलबे में दबे..

उत्तरकाशी में तबाही के बाद अब टिहरी में बादलों का कहर, कई घर मलबे में दबे..

उत्तराखंड: एक और जहां ने गर्मी से लोगों को राहत दी हैं। तो वही दूसरी और लगातार हो रही बारिश से सामान्य जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। लगातार हो रही बारिश के चलते उत्तरकाशी में रविवार को तबाही मचाने के बाद आज सोमवार को बादलों ने टिहरी में कहर बरपाया है। जानकारी के अनुसार टिहरी जिले के भिलंगना ब्लॉक के मेड गांव में आज तड़के जोर आवाज के साथ अतिवृष्टि हुई। शुक्र रहा कि आवाज सुनकर सभी लोग नींद से जाग गए और उनकी जान बच गई। घटना तड़के चार बजे की बताई जा रही है। सभी लोग सुरक्षित हैं, लेकिन कुछ घर मलबे में दबे हैं। गांव के भगवत सिंह का कहना हैं कि आज सुबह तेज आवाज आने पर उन्होंने ग्रामीणों को जगाया। जिससे कई लोगों की जान बच गई। नुकसान का जायजा लेने के लिए प्रशासन की टीम मौके के लिए रवाना हो चुकी है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top