उत्तराखंड

गांधी व शास्त्री की जयंती पर चलाया जायेगा सफाई अभियान

गांधी व शास्त्री की जयंती पर चलाया जायेगा सफाई अभियान
पंचायत स्तर पर प्रधान फहरायेंगे राष्ट्रध्वज

रुद्रप्रयाग। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व लाल बहादुर शास्त्री की जयंती को हर्षोल्लास तथा भव्य रूप से मनाये जाने को लेकर जिला सभागार में अपर जिलाधिकारी गिरीश चन्द गुणवन्त ने बैठक ली।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए अपर जिलाधिकारी ने समस्त विभागाध्यक्षों को निर्देश दिये कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयन्ती समारोह के अवसर पर प्रातः सात बजे समस्त शासकीय अर्द्धशासकीय कार्यालयों, शिक्षण संस्थाओं में श्रमदान कर सफाई व्यवस्था के लिए अभियान चलाया जायेगा। साथ ही प्रातः आठ बजे समस्त शासकीय अर्द्धशासकीय कार्यालयों एवं शिक्षण संस्थाओं में राष्ट्रीय ध्वज फहराया जायेगा। इसी प्रकार जनपद में पंचायत स्तर पर भी राष्ट्रध्वज संबंधित प्रधान द्वारा फहराया जायेगा।

अपर जिलाधिकारी ने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज फहराये जाने के पश्चात समस्त विभागाध्यक्ष, प्रधानाचार्य एवं प्रधानाध्यापक अपने अपने कार्यालयों में गांधी के चित्र का अनावरण कर माल्यापर्ण करेंगे। माल्यापर्ण के पश्चात गांधी की प्रिय धुन रघुपति राघव राजा राम को सभी द्वारा गया जायेगा। इस अवसर पर पूर्व प्रधानमंत्री स्व लाल बहादुर शास्त्री का भी स्मरण किया जायेगा। उनके चित्र का अनावरण कर माल्यापर्ण किया जायेगा। अपर जिलाधिकारी ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जयंती अवसर पर राष्ट्रीय स्वच्छता अभियान कार्यक्रम के अन्तर्गत दिनांक एक से 15 अक्टूबर तक स्वच्छता पखवाड़ा मनाया जायेगा। अपर जिलाधिकारी ने नगर पालिका एवं नगर पंचायत को राष्ट्रीय स्वच्छता अभियान के अन्तर्गत एक-एक वार्ड को चिन्हित करते हुए राष्ट्रीय स्वच्छता अभियान के अन्तर्गत वार्ड को स्वच्छ बनाये जाने के लिए सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करंे।

कहा कि सभी विद्यालयों में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जीवन के संबंध में निबन्ध प्रतियोगिता कराई जाय। इस अवसर पर उप वन संरक्षक मयंक शेखर झा, उप जिलाधिकारी सदर देवानंद शर्मा, उप जिलाधिकारी जखोली देवमूर्ति यादव, जिला विकास अधिकारी एएस गुंज्याल मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ एसके झा, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डाॅ रमेश सिंह नितवाल, जिला शिक्षाधिकारी माध्यमिक एलएस दानू, सेवायोजन अधिकारी कपिल पाण्डे, क्रीडा अधिकारी महेशी आर्य सहित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top